NEWSWRAP: नीरव मोदी का ED के सामने पेश होने से इनकार, पढ़ें बड़ी खबरें

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) महाघोटाले के आरोपी नीरव मोदी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन पर पेश होने से मना कर दिया है. ईडी ने बैंक फ्रॉड मामले में पूछताछ के लिए नीरव मोदी को समन जारी किया था, लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया. ईडी ने मेल टुडे को इसकी पुष्टि की है.

Advertisement
नीरव मोदी नीरव मोदी

राहुल विश्वकर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 9:13 AM IST

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले मामले में नीरव मोदी ने ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है. नीरव मोदी ने कहा है कि उनके पास समय नहीं है. इसके अलावा कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आज नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे. पढ़ें शुक्रवार सुबह की बड़ी खबरें...

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) महाघोटाले के आरोपी नीरव मोदी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन पर पेश होने से मना कर दिया है. ईडी ने बैंक फ्रॉड मामले में पूछताछ के लिए नीरव मोदी को समन जारी किया था, लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया. ईडी ने मेल टुडे को इसकी पुष्टि की है.

Advertisement

ट्रेन से सफर करने वाले लोग अक्सर वहां के शौचालयों में गंदगी की शिकायत करते हैं लेकिन अब भारतीय रेलवे ट्रेनों में हवाई जहाज जैसे शौचालय बनवाने पर विचार कर रहा है. अगर परीक्षण सफल होता है तो हवाई जहाजों में देखा जाने वाला वैक्यूम टॉयलेट जल्द ही भारतीय रेलगाड़ियों में भी एक वास्तविकता हो सकता है और इसे 500 डिब्बों में लगाया जाएगा.

दुनियाभर में भ्रष्टाचार पर निगाह रखने वाले अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल की नई लिस्ट में भारत को चीन और भूटान से भी नीचे रखा गया है. यानी इन देशों की तुलना में भारत ज्यादा भ्रष्ट देश है. हालांकि इस मानक पर उसका प्रदर्शन पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी मुल्कों से बेहतर रहा है.

राजधानी दिल्ली में मुख्य सचिव मारपीट मामला अभी थमा नहीं है. दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने इस मामले में आम आदमी पार्टी के दो विधायकों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिला. हालांकि, कोर्ट आप विधायक प्रकाश जारवाल और अमानतुल्ला खान की जमानत पर आज सुनवाई कर सकती है. आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली पुलिस के दबाव में वीके जैन पर बयान बदलने का आरोप है.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो से दिल्ली में मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं की इस मुलाकात को भारत-कनाडा के बीच संबंधों को और मजूबत करने के दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर आज होने वाली इस मुलाकत के लिए खुद को आशान्वित बताया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement