NewsWrap: राममंदिर के लिए कानून बना सकती है मोदी सरकार, पढ़ें- 5 खबरें

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जे. चेलमेश्वर ने कहा कि SC में मामला लंबित होने के बावजूद सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बना सकती है वहीं यह खबर भी आई है कि योगी अयोध्या में सरयू के किनारे भगवान राम की 151 मीटर ऊंची तांबे की प्रतिमा बनवाएंगे. पढ़ें- शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें.

Advertisement
पूर्व न्यायाधीश जे. चेलमेश्वर पूर्व न्यायाधीश जे. चेलमेश्वर

परमीता शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:38 AM IST

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जे. चेलमेश्वर ने कहा कि SC में मामला लंबित होने के बावजूद सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बना सकती है वहीं यह खबर भी आई है कि योगी अयोध्या में सरयू के किनारे भगवान राम की 151 मीटर ऊंची तांबे की प्रतिमा बनवाएंगे. पढ़ें- शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें.

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जे. चेलमेश्वर ने शुक्रवार को मुंबई में कहा कि उच्चतम न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बना सकती है. उन्होंने कहा कि विधायी प्रक्रिया द्वारा अदालती फैसलों में अवरोध पैदा करने के उदाहरण पहले भी रहे हैं.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात में नर्मदा किनारे 182 मीटर ऊंची सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने के 2 दिन बाद ही यह खबर आई कि योगी अयोध्या में सरयू के किनारे भगवान राम की 151 मीटर ऊंची तांबे की प्रतिमा बनवाएंगे. पटेल की प्रतिमा में लोहे का ज्यादा इस्तेमाल हुआ है. योगी शुक्रवार को सरदार पटेल की प्रतिमा देखने गुजरात भी गए थे. ऐसे में इन कयासों को बल मिल रहा है कि योगी सधे पांव मोदी से कदम मिला रहे हैं.

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम जे अकबर पर रेप का आरोप लगाने वाली अमेरिकी पत्रकार पल्लवी गोगोई ने उन दावों को सख्ती से खारिज किया है जिसमें अकबर ने कहा था कि ये एक 'सहमति से बना रिश्ता' था. एमजे अकबर की पत्नी ने भी पल्लवी गोगोई पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था.

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को भले ही ईरान से तेल खरीदने की छूट दे दी हो लेकिन अन्य देशों के लिए उनका सख्त रुख बरकरार है. ट्रंप के एक ट्वीट ने जाहिर कर दिया है कि अमेरिका सख्त प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है. पहले अमेरिका चाहता था कि भारत सहित अन्य देश 4 नवंबर को ईरान से तेल खरीदना पूरी तरह बंद कर दें.

कर्नाटक की तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग हो रही है. इस चुनाव को सत्ताधारी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की परीक्षा माना जा रहा है क्योंकि नतीजों का असर राज्य के राजनीतिक परिदृश्य पर पड़ने की संभावना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement