NEWSWRAP: वाराणसी में नामांकन से पहले आज PM मोदी का शक्ति प्रदर्शन, पढ़ें, सुबह की 5 बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार वाराणसी से नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे हैं, लेकिन नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उनकी यात्रा को रोड शो के इतिहास में मील का पत्थर साबित करने की भरसक कोशिश में है. कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत से पर्दा उठ चुका है. जैसा कि माना जा रहा था. कातिल घर में ही निकला. वो भी कोई और नहीं बल्कि रोहित की पत्नी अपूर्वा. पढ़ें, सुबह की 5 बड़ी खबरें...

Advertisement
PM नरेंद्र मोदी का वाराणसी में आज रोड शो (फाइल-Twitter) PM नरेंद्र मोदी का वाराणसी में आज रोड शो (फाइल-Twitter)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार वाराणसी से नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे हैं, लेकिन नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उनकी यात्रा को रोड शो के इतिहास में मील का पत्थर साबित करने की भरसक कोशिश में है. कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत से पर्दा उठ चुका है. जैसा कि माना जा रहा था. कातिल घर में ही निकला. वो भी कोई और नहीं बल्कि रोहित की पत्नी अपूर्वा. पढ़ें, सुबह की 5 बड़ी खबरें...

Advertisement

1.

मैं यहां आया नहीं हूं, मुझे मां गंगे ने बुलाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान इस नारे का इस्तेमाल किया था. पीएम मोदी को मां गंगा ने एक बार फिर बुला लिया है. 2019 में वे दूसरी बार यहां से नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे हैं. लेकिन नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो कर भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) उनकी यात्रा को रोड शो के इतिहास में मील का पत्थर साबित करने की भरसक कोशिश में है.

2.

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत से पर्दा उठ चुका है. जैसा कि माना जा रहा था. कातिल घर में ही निकला. वो भी कोई और नहीं बल्कि रोहित की पत्नी अपूर्वा. जब पुलिस ने रोहित की मौत के मामले को खंगालना शुरू किया था, तभी पुलिस के शक की सुई रोहित की पत्नी अपूर्वा की तरफ घूम गई थी. लेकिन अब कत्ल के राज से पर्दा उठ चुका है. लेकिन एक सवाल के सबके सामने है कि आखिर किस हालात में अपूर्वा कातिल बन गई?

Advertisement

3.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की संपत्ति में तीन गुना इजाफा हुआ है. डायमंड हार्बर सीट से टीएमसी सांसद अभिषेक दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. 2014 में अपने पहले चुनाव के दौरान अभिषेक ने अपनी संपत्ति 23.57 लाख बताई थी. इस बार यानी 2019 में दायर हलफनामे में अभिषेक ने अपनी संपत्ति 71.4 लाख बताई है.

4.

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 संसदीय सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इनमें 5 लोकसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं और इन सभी पांचों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. हालांकि इस बार के सपा-बसपा गठबंधन के चलते बदले राजनीतिक समीकरण को देखते हुए बीजेपी ने पांच में चार सांसदों के टिकट काटकर नए चेहरों को मैदान में उतारा है. बावजूद इसके बीजेपी के लिए इन सीटों पर जीत दोहराना आसान नहीं दिख रहा है.

5.

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन ऑलआउट जारी है. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहारा कस्बे में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हुई. दो आतंकवादी मार गिराए गए हैं. सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है. सेना के अधिकारी ने इंडिया टुडे को बताया कि सेना की 3 आरआर और एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह टाउन के बंगंदर मोहल्ले में तलाशी अभियान शुरू किया था. टीम को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिले थे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »