NewsWrap: कांग्रेस का महाधिवेशन आज, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

कांग्रेस महाअधिवेशन में आज पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का संबोधन होगा. राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कांग्रेस का महाअधिवेशन हो रहा है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आज राहुल के भाषण से अधिवेशन की शुरुआत होगी. एक साथ पढ़िए शनिवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement
राहुल गांधी (फाइल फोटो) राहुल गांधी (फाइल फोटो)

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

कांग्रेस महाअधिवेशन में आज पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का संबोधन होगा. राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कांग्रेस का महाअधिवेशन हो रहा है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आज राहुल के भाषण से अधिवेशन की शुरुआत होगी. एक साथ पढ़िए शनिवार सुबह की बड़ी खबरें.

कांग्रेस के आज से शुरू होने जा रहे महाधिवेशन में पार्टी की अगले पांच साल की दशा-दिशा तय होगी. इस दौरान आर्थिक और विदेशी मामलों सहित चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे. ये महाधिवेशन दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में होना है. पार्टी के 84वें महाधिवेशन से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इस विषय पर समिति की बैठक हुई.

Advertisement

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में जिस मोदी लहर पर सवार हो 14 साल के सत्ता के वनवास को खत्म किया था, वो एक साल में ही मंद पड़ने लगी है. 19 मार्च को योगी सरकार सूबे में अपने एक साल पूरे करने जा रही है. इस एक साल में पहले नगर निकाय चुनाव में मेरठ और अलीगढ़ जैसी बीजेपी की परंपरागत नगर निगम सीट पर मात मिली और अब दो हाईप्रोफाइल सीट भी हाथ से निकल गई. लोकसभा उपचुनाव में फूलपुर और गोरखपुर में पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है.

सलमान खान की फैन फॉलोइंग का अंदाजा उनके फिल्मों को मिलने वाले रिस्पॉन्स से ही पता चल जाता है. लड़के जितने भाईजान के दीवाने हैं, उतनी ही लड़कियां भी उन्हें पसंद करती हैं. हालांकि कभी-कभी फैन्स अपनी हद पार कर देते हैं और ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला जब एक महिला सलमान को अपना पति बताते हुए उनके घर में घुस गई.

Advertisement

उत्तर प्रदेश और बिहार उपचुनाव के निराशाजनक नतीजे भारतीय जनता पार्टी के लिए चिंता का सबब बन गए हैं. खासकर, यूपी की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट हारना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. हालांकि, अपनी परंपरागत गोरखपुर सीट पर हार के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके पीछे अति-आत्मविश्वास को वजह बता रहे हैं. लेकिन पार्टी हाई-कमान ने उन्हें दिल्ली तलब किया है.

बांग्लादेश और मेजबान श्रीलंका के बीच निदहास टी-20 ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले के आखिरी ओवरों में काफी ड्रामा देखा गया. दोनों टीमों के खिलाड़ी तैश में आ गए और लगा कि मैच पूरा नहीं होगा. हालांकि मैच हुआ और बांग्लादेश ने इस रोमांचक मैच में श्रीलंका को हरा दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »