Newswrap: दूसरी तिमाही में GDP धड़ाम, पढ़ें शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें

सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक देश के आठ कोर सेक्टरों में विकास दर धीमी होकर अक्टूबर में 4.8 प्रतिशत रह गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में ये विकास दर 5 फीसदी थी.

Advertisement
फाइल फोटो- रॉयटर्स फाइल फोटो- रॉयटर्स

पन्ना लाल

  • नई दिल्ली,
  • 30 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

देश के विकास दर में दूसरी तिमाही में बड़ी गिरावट हुई है. सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी पिछली तिमाही के मुकाबले गिरकर 7.1 फीसदी रही गई है. पहली तिमाही में देश की जीडीपी 8.2 पर्सेंट रिकॉर्ड की गई थी. इस लिहाज से मात्र तीन महीने में जीडीपी में 1.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने अपने पाकिस्तान दौरे पर सफाई दी है. हैदराबाद में उन्होंने कहा है कि वे अपने बॉस राहुल गांधी के कहने पर पाकिस्तान गए थे. पढ़िए शुक्रवार शाम की पांच बड़ी खबरें

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक विकास दर में गिरावट का मुख्य कारण डॉलर के खिलाफ रुपये के मूल्य में आई गिरावट और ग्रामीण मांग में कमी आना है. हालांकि वित्तवर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही में जीडीपी में गिरावट के बावजूद जीडीपी की वृद्धि दर पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही की तुलना में अधिक रही है.

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पाकिस्तान यात्रा पर बड़ा बयान दिया. सिद्धू ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी ने ही पाकिस्तान भेजा था. उन्होंने कहा, 'मेरे कप्तान राहुल गांधी हैं, उन्होंने ही भेजा है हर जगह.' सिद्धू ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुझे पाकिस्तान जाने से मना किया था. लेकिन करीब 20 कांग्रेसी नेताओं और केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर मैं पाकिस्तान गया था.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की रैली में पहुंचे और केंद्र सरकार को जमकर निशाने पर लिया. राहुल गांधी ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार ने हिन्दुस्तान के सबसे 15 अमीर लोगों का 3.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है. राहुल ने दावा किया कि मोदी सरकार देश के अमीरों का 12.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज और भी माफ करने जा रही है.

Advertisement

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने मराठाओं को 16 फीसदी आरक्षण देने के ऐलान पर अमल करते हुए विधानसभा और विधान परिषद से बिल पास करा लिया. इसके बाद समाज के दूसरे लोग भी आरक्षण की मांग करने लगे हैं. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र में मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा उठाया है.

घरेलू कुकिंग गैस (एलपीजी ) की कीमतों में कमी के चलते आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. बाजार में ईंधन के दामों में कमी के असर से शुक्रवार को एलपीजी के दाम 6.52 रुपये प्रति सिलेंडर कम हुए हैं. देश की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर कंपनी, इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, अब सब्स‍िडी में मिलने वाले 14.2 किलो वजनी सिलेंडर के लिए एनसीआर (नेशनल केपिटल रीजन) में 500.90 चुकाने होंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »