अगले साले होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले देश में एक बार फिर राम मंदिर का मामला गरमा गया है. अयोध्या में हो रही वीएचपी की धर्मसभा के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है. नागपुर में उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इसी वजह से राम मंदिर निर्माण की मांग कर रहे हैं.
मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार आखिरी दौर में है. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया. रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश ने कांग्रेस के मामाओं को देख लिए और बीजेपी के मामा को देख लिया है. मामा मामा में अंतर होता है. उन्होंने कहा, 'मैं मध्य प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि वो कांग्रेस के 55 साल के कुशासन को दोबारा नहीं आने दे.'
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे रविवार दोपहर एक हादसे में बाल-बाल बच गए. दरअसल, धर्म सभा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे ठाकरे रविवार को अयोध्या से मुंबई के लिए रवाना होने वाले थे. इस बीच, उनका प्लेन टेकऑफ करने वाला ही था कि रनवे पर सामने से नील गाय आ गई. हालांकि, उनका विमान सुरक्षित रवाना हो गया. लेकिन जिस तरह से नील गाय अचानक रनवे पर रफ्तार पकड़ चुके चार्टर्ड प्लेन के आगे आई, उससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था.
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने राम मंदिर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, 'मैं राम मंदिर मुद्दे पर जनवरी से लेकर नवंबर 2018 तक हुई सुनवाई में पेश नहीं हुआ. जब यह मामला अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष आया, तो चीफ जस्टिस ने कहा कि यह उनकी प्राथमिकता में नहीं है. ऐसे में क्या पीएम मोदी में न्यायपालिका के खिलाफ बयान देने की हिम्मत है?
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की गोशामहल से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक टी राजा सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अकबरुद्दीन ओवैसी अगर सड़क पर आते हैं तो उनका कटा हुआ सिर मेरे पैरों के नीचे होगा. राजा सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने एआईएमआईएम (AIMIM) अकबरुद्दीन को 'नामर्द' तक कह दिया. उन्होंने कहा अकबरुद्दीन नामर्द हैं और मेरे दोनों प्रतिद्वंदि 'बुड्ढे और लंगड़े घोड़े' हैं. उन्होंने कहा कि मुझे उन मुस्लिमों का वोट नहीं चाहिए जो 'भारत माता की जय' नहीं बोलते और जो गोरक्षक नहीं हैं.
सना जैदी