प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान के सियासी रण में उतर गए हैं. राजस्थान में वसुंधरा राजे की नैया पार लगाने के लिए मोदी आज ताबड़तोड़ रैलियां कीं. भीलवाड़ा और बनेश्वर धाम के बाद उन्होंने कोटा में जनसभा को संबोधित किया. कोटा में उन्होंने कहा कि आपके एक वोट ने हिन्दुस्तान में हर साल 90 हजार करोड़ की जो चोरी होती थी उसे रोकने का काम किया है.
केंद्र की मोदी सरकार की पहल पर सोमवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने करतारपुर साहिब गलियारे की नींव रखी. लेकिन बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी मे सरकार की इस पहल पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्वामी का मानना है कि करतारपुर गलियारा एक खतरनाक कदम है जिसका पाकिस्तान द्वारा गलत इस्तेमाल किया जा सकता है.
मुंबई हमले की आज 10वीं बरसी है. देशभर के लोग ट्वीट कर इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इस मौके पर मेघालय के गवर्नर ने भी ट्वीट किया जिसके बाद बवाल हो गया. गवर्नर तथागत रॉय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, '10 साल पहले पाक ने मुंबई पर हमला करवाया था जिसमें कई मासूमों (मुस्लिमों के अलावा) की जान गई थी.' उनके इस ट्वीट के बाद विवाद शुरू हो गया. इसके बाद उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया.
झारखंड के गिरिडीह शहर में एक शख्स 6 महीने तक अपने पिता की लाश के साथ कमरे में रहता रहा. वो अपने पिता को जिंदा करने की तमाम कोशिशें करता रहा. मामले का खुलासा शनिवार को उस वक्त हुआ, जब पड़ोसियों ने तेज बदबू की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है. अब उससे पूछताछ की जा रही है.
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, सोमवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने इसकी नींव रखी. हालांकि, शिलान्यास का ये मंच राजनीतिक बयानबाजी का अखाड़ा बनकर रह गया. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस अवसर पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख पर जमकर हमला बोला, तो केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का शुक्रिया अदा किया.
सना जैदी