NewsWrap: शाहीन बाग में रास्ते खोलने पर नहीं बनी बात, पढ़ें शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें

शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त वार्ताकर तीसरे दिन भी पहुंचे, लेकिन रास्ता खोलने को लेकर कोई बात नहीं बन पाई और वार्ताकारों को वापस लौटना पड़ा. वहीं एफएटीएफ ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि 4 महीने में सभी 27 बिंदुओं पर अमल नहीं किया, तो ग्रे लिस्ट से ब्लैक लिस्ट में डाला जा सकता है.

Advertisement
महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST

शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त वार्ताकर तीसरे दिन भी पहुंचे. हालांकि रास्ता खोलने पर बात नहीं बनी और वार्ताकारों को वापस लौटना पड़ा. वहीं एफएटीएफ ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि 4 महीने में सभी 27 बिंदुओं पर अमल नहीं किया, तो ग्रे लिस्ट से ब्लैक लिस्ट में डाला जा सकता है. इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के रोड शो में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को शामिल होने की इजाजत नहीं दी गई है. वहीं महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराकर अपने अभियान का विजयी आगाज किया.

Advertisement

1-

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए वार्ताकार आज तीसरे दिन फिर पहुंचे. सीनियर एडवोकेट साधना रामचंद्रन ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि आप लोगों ने सिर्फ एक रोड बंद की है, तो दूसरी रोड को किसने बंद किया है? इसके बाद वार्ताकारों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और फिर संजय हेगड़े ने कहा कि हमने आपकी बात सुनी है. इसको सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा दूंगा. मैं सरकार का आदमी नहीं हूं, इसलिए कोई फैसला लेने का अधिकार मुझे नहीं है.

2-

पीटीआई ने पाकिस्तानी अखबार के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान को जून 2020 तक का समय दिया गया है. इस समय अवधि में उसे 27 प्वाइंट एक्शन प्लान पर काम करना होगा. अगर वह इसमें कामयाब हो जाता है तो ग्रे-लिस्ट से बाहर आ सकता है. लेकिन अगर वह इस पर अमल करने में विफल रहा तो ब्लैक लिस्ट में जा सकता है. हालांकि पाकिस्तानी मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान का कहना है कि वह ग्रे लिस्ट से बाहर निकलने के अपने प्रयास से संतुष्ट है. वह जून तक सभी शर्तों पर काम पूरा कर लेगा और ग्रे लिस्ट से बाहर निकल जाएगा.

Advertisement

3-

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे से पहले सुरक्षा इंतजाम समेत कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही हैं. इस दौरान अहमदाबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो का भी कार्यक्रम है. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ इस रोड शो में शामिल होना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली है. सुरक्षा की कमान संभाल रही अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी ने मुख्यमंत्री की कार को काफिले में शामिल होने की अनुमति नहीं दी है.

4-

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने विवादित आदेश को वापस ले लिया है. मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि हम सर्कुलर को वापस ले रहे हैं. वहीं, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सहलावत ने कहा कि राज्य सरकार ने आदेश वापस ले लिया है. हम किसी को बाध्य नहीं करेंगे और हम आदेश का अध्ययन करेंगे. इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक छवि भारद्वाज का तबादला कर दिया गया है. उन्हें सचिवालय में ओएसडी बनाया गया है.

5-

भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को सिडनी शोग्राउंड मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के पहले मैच में मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.5 ओवरों में 115 रन ही बना सकी. भारत का अगला मैच 24 फरवरी को पर्थ में बांग्लादेश के खिलाफ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement