देश के 22 राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. कई जगहों पर आंधी भी आने की आशंका जाहिर की गई है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

राहुल विश्वकर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:19 PM IST

केरल जैसी बारिश का देश के कई राज्यों को सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जाहिर की है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने शुक्रवार को 22 राज्यों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. बारिश के साथ ही शनिवार तक ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अंदरूनी इलाकों में 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे से लेकर 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की चेतावनी भी दी गई है.

Advertisement

मौसम विभाग के एक बुलेटिन का हवाला देते हुए एनडीएमए ने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल, पूर्वी राजस्थान, कोंकण, गोवा, विदर्भ और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे प्राथमिक स्वास्थ्य किट, टॉर्च, बोतलबंद पीने का पानी, खाद्य पदार्थ इकट्ठा कर रख लें और बाढ़ संभावित इलाकों में बच्चों को जलाशयों के पास न खेलने दें. एनडीएमए ने यह भी सुझाव दिया है कि पालतू पशुओं को बांधकर नहीं रखें और लोग सीवर लाइन, नालों और पुलिया से दूर रहें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »