हिंदू महासभा ने की कमल हासन को गोली मारने की बात, मुस्लिम नेता ने रखा कालिख पोतने पर इनाम

साध्वी ऋतंभरा ने कहा, "हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकते, वे केवल आतंकवादियों का शिकार होते हैं. यही कारण है कि आतंकवाद लगातार बढ़ता रहा क्योंकि हिंदू हमेशा इसका शिकार होता रहा."

Advertisement
सुपरस्टार कमल हासन सुपरस्टार कमल हासन

कौशलेन्द्र बिक्रम सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:59 AM IST

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन के एक बयान को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के निशाने पर तो हैं ही साथ ही साथ कुछ मुस्लिम नेता भी उनसे काफी नाराज नजर आ रहे हैं. अलीगढ़ के एक युवा मुस्ल‍िम नेता आमिर रशीद ने कमल हासन के बयान की तीखे शब्दों में आलोचना की. मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष बताए जाने वाले मोहम्मद आमिर रशीद ने कहा है कि कमल हासन राष्ट्र विरोधी हैं, वे अपने बयान से हिन्दू और मुस्लिमों में दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. यदि कोई उनके चेहरे पर कालिख पोतता है तो वे उसे इनाम के तौर पर 25 हजार रुपए देंगे. राशिद ने एक दैनिक अखबार से बातचीत करते हुए कहा कि यदि हिन्दू चरमपंथी हो गए तो कोई भी दूसरा समुदाय सुरक्ष‍ित नहीं रहेगा.

Advertisement

महासभा के ताजा बयान के मुताबिक हिन्दू विरोधी बयान के लिए कमल हासन को गोली मार देनी चाहिए. गौरतलब है कि हाल ही में कमल ने कहा था कि ये नहीं कहा का सकता कि हिन्दुओं में आतंकवाद नहीं है. उन्होंने कहा था कि पहले हिंदू बात करते थे पर अब हिंसा करने लगे हैं और इसलिए अब सत्यमेव जयते से लोगों का भरोसा उठ गया है क्योंकि अब जीत ताकत की ही होती है.

इस बात पर आपत्ति दर्ज कराते हुए हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा, "कमल हासन और उनके जैसे बाकी लोगों को गोली मार देना चाहिए या फिर फांसी पर लटका देना चाहिए, ताकि वे लोग कुछ सबक सीख सकें. कोई भी व्यक्ति जो हिंदू धर्म से संबंध रखने वालों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करता है उसे तो इस पावन धरती पर रहने का कोई अधिकार ही नहीं होना चाहिए और अपशब्दों के बदले में मौत की सजा देनी चाहिए."

Advertisement

इस मुद्दे पर साध्वी ऋतंभरा ने कहा, "हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकते, वे केवल आतंकवादियों का शिकार होते हैं. यही कारण है कि आतंकवाद लगातार बढ़ता रहा क्योंकि हिंदू हमेशा इसका शिकार होता रहा."

हिंदू आतंकवाद के बयान पर कमल हसन पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता विनय कटियार ने कहा कि अब वो सुपर स्टार नहीं रह गए हैं. उनकी सारी फिल्में पिट रही हैं. लिहाजा वो इस तरह के बयान दे रहे हैं. उनके ऊपर केस दर्ज होना चाहिए और वहां की सरकार को अच्छे अस्पताल में उनका इलाज करना चाहिए. हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता है. पूरे दुनिया में इस्लामिक आतंकवाद हैं. उनके आतंकी कैंप चलते हैं. उनको कश्मीर में जाकर देखना चाहिए. तब उनको समझ में आएगा कि इस्लामिक आतंकवाद क्या होता हैं?

वाराणसी की एक अदालत ने कमल हासन द्वारा 'हिंदू आतंकवाद' पर लिखे गए विवादित लेख के मुद्दे पर सुनवाई करते हुए इस मामले में तमिल अभिनेता कमल हासन पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. आपको बता दें कि वकील कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने वाराणसी के एसीजेएम की अदालत में एक याचिका दायर कर हासन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था. इस पर शनिवार को सुनवाई करते हुए जस्टिस सुधाकर दुबे ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया. याचिका पर अगली सुनवाई अब 22 नवंबर को होगी.

Advertisement

अपनी याचिका में वकील ने आरोप लगाया है कि कमल हासन ने हिंदुओं और हिंदू संगठनों को आतंकवादी बताया है जिससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement