हैदराबाद में मोदी-इवांका का स्वागत करेगा मेड इन इंडिया 'मित्र'

'मित्र' रोबोट बंगलुरु में बना है, इसे बालाजी विश्वनाथन और उनकी 14 सदस्य टीम ने मिलकर बनाया है. समिट के दौरान दो 'मित्र' रोबोट मौजूद रहेंगे.

Advertisement
फोटो क्रेडिट - @mitrarobot (ट्विटर) फोटो क्रेडिट - @mitrarobot (ट्विटर)

मोहित ग्रोवर

  • हैदराबाद,
  • 28 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप जब हैदराबाद के ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में शामिल होने के लिए वहां पहुंचेंगे तो उनका स्वागत एक रोबोट करेगा. जी, यह रोबोट भारतीय है. इसका नाम है 'मित्र'.

'मित्र' रोबोट बंगलुरु में बना है, इसे बालाजी विश्वनाथन और उनकी 14 सदस्य टीम ने मिलकर बनाया है. समिट के दौरान दो 'मित्र' रोबोट मौजूद रहेंगे.

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, एक मित्र मेहमानों के साथ स्टेज पर मौजूद होगा, तो दूसरा जनता से मुलाकात करेगा. इस रोबोट को बनाने वाले बालाजी विश्वनाथन ने कहा कि हमारे लिए इस समिट में मेड इन इंडिया रोबोट को पेश करने का सबसे अच्छा मौका है. उन्होंने बताया कि रोबोट यहां आए हुए मेहमानों से सीधा संवाद करेगा.

उन्होंने बताया कि जब स्टेज पर आएंगे, तब 'मित्र' उनकी तरफ बढ़ेगा और उनसे बात करेगा. जिसके बाद दोनों इसका बटन दबाएंगे और 'मित्र' समिट की शुरुआत की घोषणा करेगा. उन्होंने कहा कि जो रोबोट जनता में रहेगा उसकी कोशिश ज्यादा से ज्यादा लोगों से बात करने की होगी.

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप भारत पहुंच गई हैं. इवांका करीब सुबह 5 बजे हैदराबाद पहुंचीं. यहां वे ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में हिस्सा लेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इवांका के लिए प्रधानमंत्री डिनर भी देंगे. इवांका ने भारत आकर कहा कि दोनों देश साथ में मिलकर काफी काम कर सकते हैं, दोनों देश साथ में आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं.

Advertisement

आपको बता दें कि इवांका के हैदराबाद दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की गई है. इवांका की सुरक्षा में करीब 2500 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट में करीब 150 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनकी सुरक्षा में करीब 10,000 जवान तैनात हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »