महबूबा मुफ्ती बोलीं- कश्मीर को भारत के करीब लाया जाए, आग में घी ना डालें

उन्होंने कहा कि मीडिया को कश्मीरियों और शेष देश को एक दूसरे के करीब लाने में एक भूमिका निभानी चाहिए. कश्मीरियत कश्मीर के लोगों के कामकाज को प्रदर्शित करती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार उन कश्मीरी पंडितों की भी मदद कर रही है जो विस्थापित नहीं हुए हैं.

Advertisement
महबूबा मुफ्ती (फाइल फोटो) महबूबा मुफ्ती (फाइल फोटो)

सना जैदी

  • पणजी,
  • 16 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:38 AM IST

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मीडिया आग में घी डालने की बजाय कश्मीरियों को भारत के करीब लाए. उन्होंने इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'इंडिया आइडियाज कॉनक्लेव 2017' में यह बात कही.

कि मीडिया अलगाववादियों को गालियां दे रहा और उन्हें आरोपी बना रहा है लेकिन जहर उगलवाने के लिए उन्हें टीवी पर भी जगह दे रहा है. उन्होंने कहा कि वह नहीं जानतीं कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं. क्या यह टीआरपी के चलते हो रहा है? उन्होंने कहा कि मीडिया को मौजूदा स्थिति से कश्मीर को बाहर निकालने में हमारी मदद करनी चाहिए और आग में घी नहीं डालना चाहिए.

Advertisement

के कुछ धड़े राज्य से सबसे वाहियात व्यक्ति को चुनते हैं, जो देश के खिलाफ बोल सके. वे ऐसे व्यक्ति को चुनते हैं जिसे कोई नहीं जानता और कोई कश्मीरी उसका परिचित नहीं. उसे वे टीवी पर दिखाते हैं और फिर वे लोग किसी से उसे भिड़ाते हैं. ये दोनों लड़ते हैं, कश्मीर और अन्य देशवासी उन्हें देखते हैं. दूसरे देशवासियों को लगता है कि यह कश्मीरी देश के बारे में बुरा बोल रहा है इसलिए कश्मीरी बुरे हैं. जबकि कश्मीरियों को लगता है कि पहला व्यक्ति कश्मीर पर आरोप लगा रहा है.

उन्होंने कहा कि और शेष देश को एक दूसरे के करीब लाने में एक भूमिका निभानी चाहिए. कश्मीरियत कश्मीर के लोगों के कामकाज को प्रदर्शित करती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार उन कश्मीरी पंडितों की भी मदद कर रही है जो विस्थापित नहीं हुए हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा, मेरे पिता ने 2002 में कश्मीरी पंडितों के अस्थायी अवास बनाना शुरू किया था. अब हम लोग उन स्थानों पर और आवास बना रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement