गणतंत्र दिवस, विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेताओं पर हमला करने की फिराक में माओवादी

सीपीआई (माओवादी) के फ्रंट संगठनों ने अपने नेतृत्व से मांग की है कि पीएम मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैलियों को टारगेट किया जाए. ये नेता पांच विधानसभा राज्यों में चुनाव के दौरान प्रचार में हिस्सा ले रहे हैं.

Advertisement
मोदी, राजनाथ, अमित शाह पर हमले की फिराक में माओवादी मोदी, राजनाथ, अमित शाह पर हमले की फिराक में माओवादी

संदीप कुमार सिंह / आतिर खान

  • दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

गणतंत्र दिवस और आगामी चुनावों के दौरान माओवादी बीजेपी नेताओं को निशाना बनाने की फिराक में हैं. खुफिया एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो सीपीआई (माओवादी) के फ्रंट संगठनों ने अपने नेतृत्व से मांग की है कि पीएम मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैलियों को टारगेट किया जाए. ये नेता पांच विधानसभा राज्यों में चुनाव के दौरान प्रचार में हिस्सा ले रहे हैं. केंद्रीय सुरक्षा एजेसियों ने इस बात की जानकारी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप को दी है.

Advertisement

गहरी है साजिश
माओवादी कैडर चाहता है कि इन्हें पंजाब या यूपी में निशाना बनाया जाए. सूत्रों के मुताबिक निचले स्तर के माओवादियों ने पूर्वी यूपी में धमाके करवाने का भी सुझाव रखा है. इसके लिए बाहरी राज्यों से नक्सलियों की मदद ली जा सकती है. सीपीआई (माओवादी) की आंध्र प्रदेश कमेटी ने इस सिलसिले में एक नोट भी तैयार किया है जिसमें प्रधानमंत्री और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को माओवादियों की हत्या का जिम्मेदार ठहराया है. नोट में नायडू और उनके बेटे पर हमले की धमकी दी गई है.


पिछले साल ओडिशा के मलकानगिरी में 30 माओवादियों के मारे जाने के बाद भी सीपीआई (माओवादी) ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इसी तरह के नोट और ऑडियो संदेश जारी किए थे. इनमें केंद्र के अलावा इन तीन राज्य की सरकारों पर सुरक्षा बलों को कॉर्पोरेट के हितों के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था. उस वक्त भी नक्सलियों ने बीजेपी, टीडीपी और बीजेडी के नेताओं पर हमले करवाने की धमकी दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »