सोनिया से मिलने पहुंचे शरद पवार, बोले- BJP-शिवसेना अपना रास्ता तय करें

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले मीडिया से बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि शिवसेना और बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी. अब शिवसेना और बीजेपी को अपना रास्ता तय करना है.

Advertisement
शरद पवार फाइल फोटो) शरद पवार फाइल फोटो)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 18 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

  • सोनिया गांधी और शरद पवार के बीच मुलाकात
  • पवार बोले- शिवसेना-बीजेपी को तय करना है अपना रास्ता

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर खींचतान के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे हैं. इस मुलाकात से पहले मीडिया से बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि शिवसेना और बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी. अब शिवसेना और बीजेपी को अपना रास्ता तय करना है.

Advertisement

सरकार बनाने के सवाल पर शरद पवार ने कहा कि उद्धव ठाकरे यहां नहीं रहते हैं, वो मुंबई में रहते हैं. मैं आज सोनिया गांधी से शाम 5 बजे मिल रहा हूं. आज की बैठक में शिवसेना को समर्थन देने सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा किए जाने की संभावना है. माना जा रहा है कि सोनिया गांधी और शरद पवार की मीटिंग में महाराष्ट्र में ठोस फैसला लिए जाने के आसार हैं.

कोर कमेटी की रविवार को पुणे में बैठक में हुई. बैठक के बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि पार्टी प्रमुख शरद पवार सोमवार को सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे. मंगलवार को कांग्रेस और एनसीपी के नेता सभी मुद्दों का हल निकालेंगे.

नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में खत्म होना जरूरी है और एक सरकार का गठन जल्द से जल्द होना चाहिए. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार गठन पर सोनिया गांधी के साथ बैठक के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा.

Advertisement

रविवार को होनी थी बैठक

इससे पहले पार्टी सूत्रों की ओर से दावा किया जा रहा था कि रविवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी चीफ शरद पवार के बीच महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर फैसला हो सकता है लेकिन यह बैठक नहीं हुई. इस बैठक के स्थगित होने के बाद ही एनसीपी की कोर समिति की बैठक हुई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement