कर्नाटक में सड़क हादसा, ऑटो और बस की टक्कर में 12 की मौत

12 लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
घटनास्थल की तस्वीर (फोटो-नागार्जुन) घटनास्थल की तस्वीर (फोटो-नागार्जुन)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

कर्नाटक में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. चिंतामणि में एक ऑटो रिक्शा और बस के बीच टक्कर हो गई. इस दौरान 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पुलिस पहुंच गई है और लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. घायलों को बचाने के लिए बड़े स्तर पर राहत और बचाव का काम चलाया गया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक चिंतामणि में यह भीषण हादसा हुआ और मौके पर ही दर्जन भर लोगों की मौत हो गई. स्थानीय प्रशासन ने घायलों को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया. हालांकि घायल 20 लोगों में कुछ की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »