टैंकर घोटाले पर बोलने वाले थे कपिल मिश्रा, ये 'दो करोड़' कहां से आ गए?

कपिल मिश्रा की प्रेसवार्ता में पहुंचे तमाम मीडियाकर्मी भी टैंकर घोटाले में किसी नए खुलासे की उम्मीद कर रहे थे लेकिन कपिल ने इस बारे में बात ही नहीं की और बिल्कुल नया आरोप केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर मढ़ दिया.

Advertisement
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा

विजय रावत

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2017,
  • अपडेटेड 7:34 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर अपनी ही सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये की घूस लेने का आरोप लगाने के बाद आज तक से बातचीत में आप नेता कपिल मिश्रा ने दावा किया कि सत्येंद्र जैन अगले 10-15 दिन में जेल चले जाएंगे. लेकिन कपिल मिश्रा की इस बहुचर्चित प्रेसवार्ता और सनसनीखेज आरोप के बाद कुछ सवाल भी उठ रहे हैं.

Advertisement

कपिल मिश्रा जिस तरह से टैंकर घोटाले को लेकर शीला दीक्षित पर हमलावर रहे हैं उससे माना जा रहा था कि वे टैंकर घोटाले को लेकर कोई खुलासा करेंगे. कपिल मिश्रा ने दो दिन पहले ही एसीबी को इस मुद्दे पर चिट्ठी लिखकर दावा किया था कि उनके हाथ इस टैंकर घोटाले में नए तथ्य लगे हैं जिन्हें वे एसीबी से शेयर करना चाहते हैं. इस चिट्ठी के बाद ही कपिल मिश्रा को उनके मंत्रिपद से बर्खास्त कर दिया गया.

कपिल मिश्रा मीडिया से लगातार कह रहे थे कि वो करप्शन करने वालों और उनको बचाने वालों को नहीं छोड़ेंगे. रविवार सुबह राजघाट जाने से पहले भी कपिल मिश्रा ने दावा किया था कि टैंकर घाटाले में अरविंद केजरीवाल से जुड़े कुछ लोगों के नाम हैं. जिनके बारे में जानकर केजरीवाल के पैरों से जमीन खिसक जाएगी. केजरीवाल पर आरोप लगते रहे हैं कि वो टैंकर घोटाले में शीला दीक्षित पर नरम रुख अपना रहे हैं. इसलिए कपिल मिश्रा की प्रेसवार्ता में पहुंचे तमाम मीडियाकर्मी भी टैंकर घोटाले में किसी नए खुलासे की उम्मीद कर रहे थे लेकिन कपिल ने इस बारे में बात ही नहीं की और बिल्कुल नया आरोप केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर मढ़ दिया.

 

Advertisement

कपिल ने केजरीवाल और सत्येंद्र पर दो करोड़ की घूस का सनसनीखेज आरोप तो लगाया लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि आखिर टैंकर घोटाले पर उन्होंने कोई खुलासा क्यों नहीं किया? कपिल मिश्रा ने जो आरोप लगाए भी हैं उन्हें भी साबित करना उनके लिए मुश्किल होगा. सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने जिस समय ये दो करोड़ रुपये देखे उसी समय क्यों नहीं आयकर विभाग या दूसरी एजेंसियों को फोन कर केजरीवाल को रंगे हाथ पकड़वा दिया? जिस समय ये कथित लेन-देन हो रहा था क्या उस समय वहां कोई चौथा व्यक्ति भी मौजूद था, जो इसकी तस्दीक कर सके? कपिल मिश्रा से जब पूछा गया कि उन्होंने कैसे पता किया कि ये रकम दो करोड़ की है तो उन्होंने कहा कि खुद सत्येंद्र जैन ने उन्हें बताया यानी जैन ने उन्हें रकम कितनी है ये तो बता दिया लेकिन ये नहीं बताया कि ये कहां से आई और किस काम के लिए दी गई. सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या मीडिया में कपिल मिश्रा ने जो खुलासा किया उसी के बारे में वो पिछले दो दिन से बात कर रहे थे या अंतिम समय में उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »