राहुल गांधी को प्रशासन ने फिर दिखाया रेड सिग्नल, कहा- कश्मीर आने की जरूरत नहीं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के शनिवार को श्रीनगर जाने की खबरों के बीच जम्मू कश्मीर प्रशासन का बयान आया है. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कहा है कि विपक्षी नेता कश्मीर ना आएं और सहयोग करें.

Advertisement
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो-रोयटर्स) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो-रोयटर्स)

सुनील जी भट्ट / कमलजीत संधू

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 7:43 AM IST

  • जम्मू कश्मीर जाएंगे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
  • विपक्ष के 9 नेताओं के साथ राहुल जाएंगे श्रीनगर
  • अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पहली बार JK जाएंगे राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के शनिवार को श्रीनगर जाने की खबरों के बीच जम्मू कश्मीर प्रशासन का बयान आया है. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कहा है कि विपक्षी नेता कश्मीर ना आएं और सहयोग करें.

प्रशासन ने ट्वीट करते हुए कहा कि नेताओं के दौरे से असुविधा होगी. हम लोगों को आतंकियों से बचाने में लगे हैं. प्रशासन ने कहा कि नेता उन प्रतिबंधों का भी उल्लंघन कर रहे होंगे, जो अभी भी कई क्षेत्रों में हैं. वरिष्ठ नेताओं को समझना चाहिए कि शांति, व्यवस्था बनाए रखने और नुकसान को रोकने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.

Advertisement

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कल शनिवार को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जाएंगे. राहुल के साथ विपक्षी दल के 9 नेता भी श्रीनगर जाएंगे. जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राहुल गांधी पहली बार जम्मू कश्मीर के लिए रवाना होंगे.

नेताओं और लोगों से मुलाकात

इस दौरान राहुल समेत सभी नेता वहां पर हालात का जायजा लेंगे और स्थानीय नेताओं के अलावा लोगों से मुलाकात करेंगे. कल विपक्षी दल के नेताओं में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, सीपीआई के डी राजा, सीपीआई (एम) के सीताराम येचुरी, डीएम रे टी शिवा, एनसीपी के माजिद मेमन, आरजेडी के मनोज झा शामिल हैं.

इससे पहले जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राहुल गांधी को कश्मीर आने का न्योता दिया था. जिसके बाद राहुल गांधी कल श्रीनगर जाने वाले हैं. राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के कश्मीर बुलाने के प्रस्ताव पर जवाब दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »