J-K निकाय चुनाव: दक्ष‍िण कश्मीर के 4 जिलों में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर में हुए स्थानीय चुनावों के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. गिनती खत्म होने के बाद आज शाम तक चुनावों के नतीजे सामने आएंगे.

Advertisement
फोटो साभार- एएनआई फोटो साभार- एएनआई

राहुल झारिया / शुजा उल हक

  • श्रीनगर,
  • 20 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों के वोटों की गिनती जारी है. अब तक के नतीजों में दक्ष‍िण कश्मीर के चार जिलों में 132 में से 53 वार्डों में बीजेपी चुनाव जीत चुकी है. वहीं तीन म्यूनिसिपल निकायों में कांग्रेस की जीत हुई है.

इस अभूतपूर्व जीत से बीजेपी ने 20 स्थानीय निकायों में से अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां जिले के चार निकायों पर कब्जा कर लिया है.

Advertisement

बता दें कि ये वोटिंग चार चरणों में हुए 52 स्थानीय निकाय के चुनावों के लिए की गई थी और आज ही इसके नतीजों का ऐलान किया जाना है. आज शाम तक चुनावों के नतीजे सामने आएंगे.

अब तक के नतीजों में कांग्रेस गैनी मोहल्ला, खानपोरा, वहादतपुरा, बाजार मोहल्ला, कारीपोरा और खारपोरा म्यूनिसिपल वार्ड से जीत चुकी है. वहीं बडगाम के नारीसपोरा, हाउसिंग कॉलोनी ओमपोरा, डोबी मोहल्ला और मोहनपोरा म्यूनिसिपल वार्डों में बीजेपी जीत चुकी है.

बता दें कि जम्मू कश्मीर में कुल 79 म्यूनिसपिल बॉडी है. जिनमें दो म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन, छह म्यूनिसिपल काउंसिल और 71 म्यूनिसिपल कमेटियां शामिल हैं. इन चुनावों में 1145 वार्डों के लिए ने कुल 3372 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था. में स्थानीय में चार चरण में 8, 10, 13 और 16 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी. इन चारों चरणों में कुल 56.7% वोटिंग दर्ज की गई.

Advertisement

बता दें कि घाटी की दो बड़ी पार्टियों- नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने चुनावों का बहिष्कार किया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार केवल मैदान में हैं.

वहीं, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), हाकिम यासीन के नेतृत्व वाले पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) और गुलाम हसन मीर की अध्यक्षता वाली डेमोक्रेटिक पार्टी नेशनलिस्ट (डीपीएन) ने भी खुद को चुनावों से दूर रखा है.

चुनाव के तीसरे चरण के लिए शनिवार को मतदान किया गया. जम्मू के सांबा और कश्मीर के श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा और बांदीपोरा जिलों में मतदान हुए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »