LoC और नेपाल बॉर्डर से आतंकी कर सकते हैं घुसपैठ, खुफिया अलर्ट जारी

केंद्रीय एजेंसियों की ओर से जम्मू-कश्मीर और बिहार को भेजे गए अलर्ट में कहा गया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों तालिबान और जैश के आतंकियों के साथ मिलकर बड़े आतंकी हमले का प्लान बना रही है.

Advertisement
सुरक्षाबलों के जवान (फाइल फोटो-PTI) सुरक्षाबलों के जवान (फाइल फोटो-PTI)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2020,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

  • जम्मू-कश्मीर और बिहार को भेजा गया अलर्ट
  • बड़े आतंकी हमले के प्लान में है आईएसआई

लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर तनाव और भारत-नेपाल सीमा पर फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है. खासतौर पर चीन और नेपाल की सीमा पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान अलर्ट हैं. इस बीच केंद्रीय एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर और बिहार को खास अलर्ट जारी किया है.

Advertisement

केंद्रीय एजेंसियों की ओर से जम्मू-कश्मीर और बिहार को भेजे गए अलर्ट में कहा गया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों तालिबान और जैश के आतंकियों के साथ मिलकर बड़े आतंकी हमले का प्लान बना रही है. इसके लिए लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) से 20-25 घुसपैठियों और नेपाल-बिहार बॉर्डर से 5-6 घुसपैठियों को भेजने की योजना है.

केंद्रीय एजेंसियों ने कहा कि आतंकियों का टारगेट नई दिल्ली और महत्वपूर्ण राजनीतिक शख्सियत हो सकती है. एजेंसियों ने कहा कि कश्मीर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश की जा सकती है. इसके अलावा भारत-नेपाल बॉर्डर पर बिहार में भी आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं.

सुरक्षाबलों को बॉर्डर एरिया में पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया है ताकि घुसपैठ की हर कोशिश को नाकाम किया जा सके. इंडिया टुडे के पास केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी किए अलर्ट की कॉपी मौजूद है. यह अलर्ट 22 जून को जारी किया गया था. इसके बाद बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है.

Advertisement

इससे पहले एक खुफिया रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि जम्मू-कश्मीर से 4-5 आतंकी ट्रक में सवार होकर दिल्ली के लिए निकले हैं. खबर है कि आतंकी बस, कार, टैक्सी से भी दिल्ली में घुस सकते हैं और बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं. इस इनपुट के बाद दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

इस अलर्ट के बाद तमाम गेस्ट हाउस, होटल, कश्मीर नंबर के वाहनों की सघन तलाशी शुरू कर दी गई थी. दिल्ली के सभी बस अड्डे, रेलवे स्टेशनों पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया था. इसके बाद दिल्ली के सभी डीसीपी, स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच के साथ स्पेशल ब्रांच को भी अर्लट पर रखा गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement