हिंदुओं को पाकिस्तान भेजने वाले लोकतंत्र को मैं नहीं मानता: हेमंत बिस्वा शर्मा

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2019 के मंच पर इस बिल को लेकर बीजेपी नेता और असम सरकार में मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा और AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बीच जमकर बहस हुई. इस दौरान हेमंत बिस्वा शर्मा ने यहां तक कहा कि हिंदुओं को पाकिस्तान भेजने वाले लोकतंत्र को मैं नहीं मानता.

Advertisement
असुद्दीन औवैसी, कोनर्डा संगमा, हेमंत बिस्वा शर्मा (India today) असुद्दीन औवैसी, कोनर्डा संगमा, हेमंत बिस्वा शर्मा (India today)

कुबूल अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST

पूर्वोत्तर में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी का नतीजा है कि लोकसभा से पास होने के बाद राज्यसभा में ये बिल अटका हुआ है. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2019 के मंच पर इस बिल को लेकर बीजेपी नेता और असम सरकार में मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा और AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बीच जमकर बहस हुई. इस दौरान हेमंत बिस्वा शर्मा ने यहां तक कहा कि हिंदुओं को पाकिस्तान भेजने वाले लोकतंत्र को मैं नहीं मानता.

Advertisement

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर पूर्वोत्तर भारत में जारी हिंसा से जुड़े राजदीप सरदेसाई के सवाल का जवाब देते हुए हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा कि राजनीति में कभी-कभी कड़े निर्णय लेने पड़ते हैं. हमने सिटिजनशिप के बारे में फैसला किया जो हिंदू, बौद्ध, सिख जैन, पाक या विदेश में रह गए थे, उन्हें भारत की नागरिकता देने का फैसला किया गया है.

हेमंत ने कहा कि मुसलमानों को पाकिस्तान और बांग्लादेश दिया गया है. इन दोनों देशों के लोगों का कुरान पर विश्वास है. हिंदुओं का विश्वास गीता पर है. हम हिंदुओं को केवल नागरिकता देने की बात कर रहे हैं, इस पर भी एतराज हो रहा है.

वहीं, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सभी के लिए एक कानून है. ऐसे में किसी एक धर्म के लोगों के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता. हिंदू हो या मुसलमान, भेजना है तो सारे शरणार्थियों को वापस भेजिए. इस टिप्पणी पर बिस्वा ने कहा कि  हिंदुओं को पाकिस्तान भेजने वाले लोकतंत्र को मैं नहीं मानता.

Advertisement

बिस्वा ने कहा कि मैंने कहा कि जो बांग्लादेशी मुसलमान हैं, उन्होंने यहां अवैध रूप से बस कर हमारी राजनीति पर कब्जा कर लिया है. उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्वोत्तर की 25 संसदीय सीटों में से 21 सीटें बीजेपी ही जीतेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »