विदेश में मुसीबत में हैं तो भारतीय मिशन और मुझे ट्वीट करें: सुषमा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा कि विदेश में मुसीबत में फंसे लोग संबंधित भारतीय मिशन को एक ट्वीट करें और उन्हें भी टैग करें ताकि वह व्यक्तिगत तौर पर शिकायत निवारण पर निगरानी रख सकें.

Advertisement
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

दिनेश अग्रहरि

  • ,
  • 09 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा कि विदेश में मुसीबत में फंसे लोग संबंधित भारतीय मिशन को एक ट्वीट करें और उन्हें भी टैग करें ताकि वह व्यक्तिगत तौर पर शिकायत निवारण पर निगरानी रख सकें. सुषमा ने किया, 'कृपया अपनी परेशानी संबंधित भारतीय राजदूत..प्राधिकारी को ट्वीट करें और इसे ऐट सुषमा स्वराज पर टैग कर दें. यह आपात स्थिति में समय बचाएगा.’ उन्होंने कहा, 'मैं आपके ट्वीट पर व्यक्तिगत तौर पर उनकी प्रतिक्रिया की निगरानी कर सकूंगी. आपात स्थिति के मामले में कृपया हैशटैग एसओएस का जिक्र करें.’सुषमा ने अपनी टाइमलाइन पर के हैंडलों की सूची को भी साझा किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »