चीन बॉर्डर से 12 KM दूर गिरा भारतीय वायुसेना का MI17 हेलिकॉप्टर, मैप से समझें लोकेशन

हादसा तकनीकी खराबी के चलते हुआ है. वायुसेना ने मौके पर राहत कार्य के लिए टीम रवाना कर दी है. यह हादसा अरुणाचल प्रदेश के तवांग के पास खिरमू क्षेत्र में हुआ है.

Advertisement
वायुसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश वायुसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश

मोहित ग्रोवर

  • अरुणाचल प्रदेश,
  • 06 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

चीन बॉर्डर से कुछ ही दूरी पर अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. भारतीय वायुसेना का MI17 V5 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल हुआ है. हादसा चीन बॉर्डर से 12 किमी. ही दूर तवांग के पास खिरमू क्षेत्र में हुआ है.

तकनीकी खराबी के चलते हुए हादसा

Advertisement

कहा जा रहा है कि हादसा तकनीकी खराबी के चलते हुआ है. वायुसेना ने मौके पर राहत कार्य के लिए टीम रवाना कर दी है. यह हादसा अरुणाचल प्रदेश के तवांग के पास खिरमू क्षेत्र में हुआ है. हेलिकॉप्टर आर्मी के लिए एयर मेंटेनेंस का सामान ले जा रहा था. यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ. बता दें कि 8 अक्टूबर को ही वायुसेना दिवस मनाया जाएगा. दुर्घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है.

पिछले हादसे पर भड़का था चीन

आपको बता दें कि बीते 23 मई को भारत-चीन बॉर्डर के पास सुखोई-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जिसमें पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट अचू देव (26) और स्क्वैड्रन लीडर डी पंकज की मौत हो गई थी. जब इस बारे में चीन से सवाल पूछा गया तो वह भड़क गया था. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ल्यू कांग ने कहा, 'सबसे पहली बात, चीन-भारत सीमा के पूर्वी हिस्से को लेकर हमारी स्थिति लगातार ही स्पष्ट रही है. वहीं दक्षिण तिब्बत के हालात पर हम करीबी नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा था कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

Advertisement

एयर चीफ ने जताई थी चिंता

ने गुरुवार को ही प्रेस कान्फ्रेंस में कहा था कि शांति के समय में भी जवानों की मौत होना काफी चिंताजनक है. हम एक्सिडेंट को कम करने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी कम संख्या में फाइटर हैं, लेकिन हम किसी भी तरह के टास्क को पूरा करने में सक्षम हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »