साइबर सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने की बैठक

बैठक में गृह सचिव, गृह मंत्रालय के आला अधिकारी के अलावा गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक बैठक में साइबर सिक्योरिटी को और ज्यादा मजबूत करने पर चर्चा हुई.

Advertisement
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फाइल फोटो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फाइल फोटो

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नेशनल इंटेलीजेंस ग्रिड यानी नेटग्रिड के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में गृह सचिव, गृह मंत्रालय के आला अधिकारी के अलावा गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक साइबर सिक्योरिटी को और ज्यादा मजबूत करने पर चर्चा हुई.

सभी सुरक्षा बलों के इंटेलीजेंस विंग से कोऑर्डिनेशन करने पर भी जानकारी दी गई. नेटग्रिड की बैठक का एक अहम मुद्दा ये भी है कि आतंकी जिस तरीके से हाईटेक हुए हैं, उनके रूटीन वायरलेस बंद हो गए हैं, ऐसे में आतंकी नई फ्रीक्वेंसी और कोडवर्ड का इस्तेमाल करते हैं. इस पर नई टेक्नोलॉजी के जरिए डिकोड करने पर भी बातचीत हुई.

Advertisement

सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि गृह मंत्री न सिर्फ नेटग्रिड को पुनर्जीवित करना चाहते हैं बल्कि साल के अंत तक यह काम करना शुरू भी कर देगी. सूत्रों के अनुसार, नेटग्रिड में दो लोगों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है कि वे पता लगाएं कि आखिर इस प्रोजक्ट में बाधा कहां आ गई. पहले सौरभ गुप्ता हैं जिन्हें ढाई महीने पहले ही नेटग्रिड में नियुक्त किया गया है. दूसरे आशीष गुप्ता हैं जो जॉइंट सेक्रेटरी हैं और पुराने सरकारी मुलाजिम हैं. इन पर साल 2014 से नेटग्रिड को जीवंत करने का जिम्मा है जब से अशोक पटनायक इसके सीईओ बने हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »