कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि अगर वह वित्त मंत्री होते और प्रधानमंत्री नोटबंदी पर जोर देते तो वह इस्तीफा दे देते.
ने कहा, कि अगर प्रधानमंत्री मुझसे कहते कि मुझे 1000 और 500 रुपये के नोट को अवैध घोषित करने का फैसला करना है, तो मैं ऐसा नहीं करने के लिए कहता और फैसला नहीं लेता. उन्होंने कहा, मैं उन्हें तथ्य और आंकड़े देता. अगर वह कहते माफ कीजिए यह मेरा फैसला है मुझे यह करना है, तो मैं आपसे बेलाग लपेट कहता हूं कि मैं इस्तीफा दे देता. ये बात उन्होंने दिल्ली साहित्य महोत्सव में एक सवाल का जवाब देते हुए कही कि अगर वह केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की जगह होते तो क्या करते.
पर निशाना साधते हुए चिदंबरम ने दावा किया कि यह कदम भ्रष्टाचार, जाली मुद्रा और काला बाजारी जैसे लक्ष्यों को पूरा नहीं करेगा जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है.
उन्होंने कहा कि केवल लघु अवधि का यह फायदा होगा कि शहरी इलाके में लोग डिजिटल लेन-देन की ओर बढ़ेंगे.
सना जैदी