सत्ता के लिए हाफिज सईद को भी पार्टी में शामिल कर सकती है कांग्रेस: नितिन पटेल

गुजरात सरकार ने मंगलवार को राज्य में आशा कर्मियों के मानद वेतन में 50 फीसदी वृद्धि करने की घोषणा की. उपमुख्यमंत्री के अनुसार इससे गुजरात की 40 हजार आशा कर्मियों को मिलेगा फायदा.

Advertisement
उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल

गोपी घांघर

  • गांधीनगर,
  • 24 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

गुजरात विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए बीजेपी पूरा जोर लगा रहा है. इसी क्रम में बीते कुछ महीने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात के कई दौरे किए बल्कि करोड़ों रुपये की अनेक परियोजनाओं की सौगात भी दी. अब उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने गुजरातवासियों को रिझाने के लिए गिफ्टों की बरसात कर दी है.

Advertisement

गुजरात सरकार ने मंगलवार को राज्य में आशा कर्मियों के मानद वेतन में 50 फीसदी वृद्धि करने की घोषणा की. उपमुख्यमंत्री के अनुसार इससे गुजरात की को मिलेगा फायदा. इसके अलावा किसानों को लुभाने के उद्देश्य से ड्रिप इरिगेशन, स्प्रिंकलर्स उपकरण पर लगने वाले 18 फीसदी जीएसटी को खत्म करने का फैसला भी किया है. इन उपकरणों पर लगने वाले जीएसटी का भुगतान गुजरात सरकार खुद करेगी.

इसके अलावा मोदी सरकार की कैबिनेट में फैसला लिया गया है कि ड्रिलिंग और खुदाई के लिए ओएनजीसी द्वारा किसानों को दिए जाने वाला किराया 17 हजार रुपये से बढ़ाकर 24 हजार कर दिया गया है.

गहलोत के कमरों की तलाशी पर नितिन पटेल

उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने गुजरात में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत के कमरों की तलाशी के मामले पर कहा कि गहलोत जी का तो पता नहीं है, पर वीवीआईपी की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है. पीएम जब गुजरात आते हैं तब आसपास के कमरों की तलाशी ली जाती है.

Advertisement

नितिन पटेल ने कहा, "मैं डिप्टी सीएम हूं, इसके बावजूद मुझे उस सिक्योरिटी से पास होना पड़ता है. यह सुरक्षा के हिसाब से किया गया है. यह सुरक्षा एजेंसियां करती हैं. इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है. मुझे पता नहीं उनका कमरा तलाशा गया, लेकिन आम तौर पर यह प्रावधान है."

सत्ता के लिए देश विरोधियों से भी हाथ मिला सकती है कांग्रेस

उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधने में भी कोई कोताही नहीं बरती और बीजेपी के पसंदीदा राष्ट्रप्रेम के मसले पर भी कांग्रेस पर सवाल खड़े किए.

उन्होंने कहा, "कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जिन-जिन लोगों को शामिल किया है, उनमें से ऐसे लोगों के साथ हैं जो देश विरोधी हैं. जो देशद्रोही के बचाव में आते हैं. ऐसे संगठन खड़े करने वालों के संपर्क मैं है. इसका जवाब दे सोलंकी कि वह देशद्रोहीयों का समर्थन करने वालों को क्यों निमंत्रित कर रहे हैं? सत्ता के लिए नक्सली, आतंकी या पाकिस्तान के आतंकियो को शामिल करोगे?

नितिन पटेल ने कहा, "कांग्रेस को लगे कि हाफिज सईद को साथ लेने से सत्ता में आ सकती है, तो उसे भी कांग्रेस में शामिल कर सकते हैं."

आम आदमी पार्टी के गुजरात से चुनाव लड़ने पर नितिन पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है और ऐसा नहीं होगा कि कोई आए और हम चले जाएं, ऐसा नही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »