गुजरातः हार्दिक पटेल के समर्थकों ने गृह मंत्री के दफ्तर में की तोड़फोड़, मेहसाणा में कर्फ्यू लगा

गुजरात के गृह मंत्री रजनी पटेल के मेहसाणा ऑफिस में रविवार को तोड़फोड़ की गई और 3 बाइक को आग के हवाले कर दिया गया. बताया जा रहा है कि ये पाटीदार आंदोलन करने वाले हार्दिक पटेल के समर्थकों ने किया है.

Advertisement
फिलहाल सूरत जेल में बंद हैं हार्दिक पटेल फिलहाल सूरत जेल में बंद हैं हार्दिक पटेल

मोनिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST

गुजरात के गृह मंत्री रजनी पटेल के मेहसाणा ऑफिस में रविवार को तोड़फोड़ की गई और 3 बाइक को आग के हवाले कर दिया गया. बताया जा रहा है कि ये पाटीदार आंदोलन करने वाले हार्दिक पटेल के समर्थकों ने किया है. मेहसाणा में हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है.

मेहसाणा में हेल्थ मिनिस्टर नितिन पटेल कि ऑफिस पर भी पथराव की खबरें आई हैं. नितिन पटेल ने पाटीदारों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

Advertisement

मेहसाणा में जिला कलेक्टर ने 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है.

बढ़ाई गई सुरक्षा
पुलिस ने पाटीदारों पर लाठीचार्ज भी किया, जिसके बाद अहमदाबाद के केके नगर चौराहे और वस्त्राल चौराहे पर सुरक्षा बढ़ाई गई है. ये पाटीदार बहुल इलाके हैं.

हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
पाटीदारों ने हार्दिक के समर्थन में शुरू किया है. पुलिस 435 पाटीदारों को हिरासत में ले लिया है.

जेल में बंद है हार्दिक पटेल
हार्दिक फिलहाल देशद्रोह के मामले में हैं. पिछले साल हार्दिक ने अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत पाटीदारों को आरक्षण देने की मांग उठाई थी, जिसमें लाखों लोगों ने समर्थन किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »