30 साल तक लिव-इन में रहने वाले 76 साल के बुजुर्ग ने 70 साल की महिला से शादी की

30 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद एक 76 साल के बुजुर्ग ने 70 साल की अपनी जीवन साथी से शादी कर ली. मिठौली कस्बे में सोमवार शाम को उस समय इतिहास बन गया, जब 76 साल के नोखेलाल मौर्य ने सार साल की रामदेवी से हिन्दू रीति रिवाज से शादी की.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

केशवानंद धर दुबे / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST

30 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद एक 76 साल के बुजुर्ग ने 70 साल की अपनी जीवन साथी से शादी कर ली. मिठौली कस्बे में सोमवार शाम को उस समय इतिहास बन गया, जब 76 साल के नोखेलाल मौर्य ने सार साल की रामदेवी से हिन्दू रीति रिवाज से शादी की.

बता दें कि वो पेशे से किसान हैं और दोनों चार बेटियों के माता पिता हैं. हाल ही में रामदेवी अपनी बेटियों और नाती नातियों के साथ दुल्हन की पोशाक में सजसंवर कर स्थानीय दुर्गा मंदिर पहुंची. जहां नोखेलाल पहले से ही दूल्हे की पोशाक पहन कर अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे. गांव के पुजारी ने नोखेलाल और रमादेवी की शादी पूरे हिन्दू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से कराई.

Advertisement

ऐसे की शादी

गांव वासियों के अनुसार नोखेलाल सीतापुर गांव से रमादेवी को 1984 में लाये थे. तब से दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. इस दौरान उनकी चार बेटियां भी हुई. में मौत हो गई थी. इन बेटियों से इनके 10 नाती नातिन भी हैं. करीब 30 साल साथ रहने के बाद नोखेलाल का परिवार उन पर रीति रिवाज से शादी का दबाव बनाने लगा. परिवार वालों के दबाव के बाद नोखेलाल शादी के लिये राजी हो गए.

हाल ही में उन्होंने पूरे रीति रिवाज के साथ धूमधाम से शादी कर ली. ने बताया कि बच्चो की जिद थी. हमारी इच्छा थी कि हमारी शादी को सामाजिक मान्यता मिल जाये.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »