J-K: नए वीडियो में साथ दिखे लश्कर-हिज्बुल के आतंकी, सुरक्षा बल चौकस

यह वीडियो दक्षिण कश्मीर के किसी बगीचे में शूट किया गया प्रतीत हो रहा है, जिसमें लश्कर और हिज्बुल के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दिख रहे हैं. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस वीडियो में दिखने वाले सारे आतंकी दक्षिण कश्मीर में सक्रीय हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक प्रतीकात्मक

अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 14 जून 2017,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

जम्मू कश्मीर में आतंकियों का एक नए टेप सामने आया है, जिसके बाद सुरक्षा बल उनकी तलाश में जुट गए हैं. इन टेप में लश्कर ए तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन दोनों ही आतंकी संगठनों के सदस्य दिख रहे हैं.

यह वीडियो दक्षिण कश्मीर के किसी बगीचे में शूट किया गया प्रतीत हो रहा है, जिसमें लश्कर और हिज्बुल के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दिख रहे हैं. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस वीडियो में दिखने वाले सारे आतंकी दक्षिण कश्मीर में सक्रीय हैं.

Advertisement

पुलिस फिलहाल इस वीडियो की सत्यता की पड़ताल कर रही है. इसके साथ ही इस वीडियो को शूट करने का स्थान और तारीख का पता लगाने में जुटी है.

बता दें कि आतंकियों ने इससे पहले मंगलवार देर शाम कश्मीर घाटी के दक्षिणी हिस्से में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए, जिनमें करीब 13 जवान घायल हो गए. इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की चार राइफलें भी लूट ली.

राज्य के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने कहा कि खुफिया सूत्रों के इलाके में हिज्बुल आतंकिय बड़ी संख्या में मौजूद हैं, लेकिन मंगलवार का हमला जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने अंजाम दिया है. उन्होंने कहा, इस बात की खुफिया जानकारी थी कि आतंकवादी 17वें रमजान और जंग-ए-बदर (इस्लामी इतिहास की पहली जंग) की वर्षगांठ के मौके पर हमले कर सकते हैं. ऐसे में सभी जरूरी ऐहतियाती कदम उठाए गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »