नीरव मोदी के ठिकाने से अबतक 7,638 करोड़ की जब्ती, महंगी घड़ियां और पेंटिंग्स भी कब्जे में

ईडी ने 12,000 करोड़ रुपये के पीएनबी फर्जीवाड़ा मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी के मुंबई में समुद्र के सामने स्थित अपार्टमेंट से 26 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण, महंगी घड़ियां और अमृता शेरगिल तथा एम एफ हुसैन की बेशकीमती पेंटिंग्स जब्त की हैं.

Advertisement
आभूषण, महंगी घड़ियां और बेशकीमती पेंटिंग्स जब्त आभूषण, महंगी घड़ियां और बेशकीमती पेंटिंग्स जब्त

अमित कुमार दुबे

  • मुंबई/नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 3:35 PM IST

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी के देश से बाहर जाने के बाद ईडी ने उनके घर मारा छापा. जिसमें ईडी ने 12,000 करोड़ रुपये के पीएनबी फर्जीवाड़ा मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी के मुंबई में समुद्र के सामने स्थित अपार्टमेंट से 26 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण, महंगी घड़ियां और अमृता शेरगिल तथा एम एफ हुसैन की बेशकीमती पेंटिंग्स जब्त की हैं.

Advertisement

ईडी के अधिकारियों ने बताया, 'प्रवर्तन निदेशालय ने सीबीआई के साथ मुंबई के वर्ली इलाके में मोदी के समुद्रमहल लग्जरी आवासीय फ्लैट में 22 मार्च को तलाशी ली. तलाशी में कीमती सामान जब्त किया गया है.' उन्होंने कहा, 'धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पिछले तीन दिनों में 15 करोड़ रुपये के पुरात्व के आभूषण, 1.4 करोड़ रुपये की महंगी घड़ियां और अमृता शेरगिल, एम एफ हुसैन और के के हेब्बार जैसे प्रख्यात कलाकारों की 10 करोड़ रुपये के मूल्य की पेंटिग्स जब्त की गई है.

साथ ही अधिकारियों ने बताया, 'इन जब्त सामानों में हीरे की एक ऐसी अंगूठी भी शामिल है जिस की कीमत 10 करोड़ रुपये है.'

केंद्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 12,000 करोड़ रुपये के कथित और उनके चाचा तथा गीतांजलि जेम्स प्रोमोटर मेहुल चोकसी के खिलाफ धन शोधन की दो प्राथमिकी दर्ज की हैं.

Advertisement

बता दें, ईडी ने इस वर्ष की शुरुआत में इन दोनों के भारत छोड़कर जाने और समन जारी किए जाने के बावजूद पेश ना होने के कारण इनके खिलाफ वैश्विक गिरफ्तारी वारंट के लिए इंटरपोल को भी सूचित किया है. जिस पर मुंबई की एक विशेष अदालत ने ईडी के अनुरोध पर इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए हैं.

दरअसल, ईडी ने फरवरी में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की. इसके बाद उसने इस मामले में देशभर में कुल 251 स्थानों पर तलाशी ली. इस मामले में अभी तक 7,638 करोड़ रुपये की कीमत के हीरे, सोना, बेशकीमती पत्थर और अन्य चल एवं अचल संपत्तियां जब्त की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement