पद्म पुरस्कारों की घोषणाः धीरूभाई अंबानी और रजनीकांत को दिया जाएगा पद्म विभूषण

भारत सरकार की तरफ से पद्म पुरस्कार पाने वालों के नामों की घोषणा कर दी गई है. रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी और एक्टर रजनीकांत समेत 8 लोगों को पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा. इनके अलावा पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों का भी ऐलान किया गया है.

Advertisement
धीरूभाई अंबानी को मरणोपरांत मिलेगा पद्म विभूषण धीरूभाई अंबानी को मरणोपरांत मिलेगा पद्म विभूषण

मोनिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 25 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST

भारत सरकार ने सोमवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी और उन नामों का ऐलान किया गया है, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा. इस बार इस सम्मान के लिए 112 लोगों को चुना गया है.


रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी को मरणोपरांत देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण दिया जाएगा. अभिनेता रजनीकांत, मीडिया दिग्गज रामोजी राव, यामिनी कृष्णमूर्ति, गिरिज देवी, डॉ विश्वनाथ शांता और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा.

Advertisement


पद्म भूषण कैग के पूर्व प्रमुख विनोद राय, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, राम सुतार, गायक उदित नारायण, एच कन्हाईलाल, बरजिंदर सिंह हमदर्द, स्वामी तेजोमयानंद, प्रोफेसर एनएस रामानुजा ताताचार्य, प्रोफेसर डी नागेश्वर रेड्डी, भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रॉबर्ट डी ब्लैकविल, सायना नेहवाल, सानिया मिर्जा और बेनेट-कोलमैन एंड कंपनी की इंदु जैन को पद्म भूषण से नवाजा जाएगा. इनके अलावा पीएम मोदी के गुरु रहे स्वर्गीय दयानंद सरस्वती को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जाएगा.

अजय, प्रियंका और बाहुबली को मिला पद्म श्री
देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री के लिए इस बार चुने गए लोगों में वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम, अभिनेता अजय देवगन, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, डायरेक्टर मधुर भंडारकर, डायरेक्टर एसएस राजमौलि, फोक सिंगर मालिनी अवस्थी, फोक डांसर गुलाबो संपेरा शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »