उत्तर से दक्षिण तक मौसम ने बदला मिजाज, दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहाना हो गया है. वहीं दक्षिण राज्यों की बात करें तो कर्नाटक के हुबली में भी जमकर बारिश हुई है, जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है. उधर पूर्वोतर भारत में असम के तामुलपुर में भारी बारिश से लोग परेशान हो गए हैं.

Advertisement
दिल्ली में हो सकती है बारिश (फाइल फोटो) दिल्ली में हो सकती है बारिश (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2019,
  • अपडेटेड 10:47 AM IST

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार को लोगों को गर्मी से राहत मिली. सोमवार सुबह से ही यहां बादल छाए हुए हैं और बारिश के आसार लग रहे हैं. स्काईमेट वेदर के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है, हालांकि उसने साफ किया है कि इसको मॉनसून की बारिश से नहीं जोड़ा जाए. उधर पहाड़ों पर भी मौसम का मिजाज बदल चुका है. उत्तराखंड के चम्पावत और नैनीताल में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

Advertisement

वहीं दक्षिण राज्यों की बात करें तो कर्नाटक के हुबली में भी जमकर बारिश हुई है, जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है. उधर पूर्वोतर भारत में असम के तामुलपुर में भारी बारिश से लोग परेशान हो गए हैं. यहां के सड़कों पर पानी भर गया, जिसके बाद लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की आशंका है.

दिल्ली में बुधवार तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार तक दिल्ली में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि सोमवार को भारी बारिश हो सकती है. इससे अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

बीते कई दिनों से दिल्लीवालों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा था. इस प्रचंड गर्मी के लिए पश्चिमी विक्षोभ को कारण माना जा रहा है जिसके प्रभाव में यहां गर्म हवाएं चल रही हैं और उमस भी अपने अधिकतम स्तर पर है. निजी एजेंसी स्काइमेट वेदर के 20 जून को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में मॉनसून पहुंचने में हफ्ते भर का समय लग सकता है. दिल्ली में मॉनसून पहुंचने की सामान्य तारीख 29 जून है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »