चिदंबरम ED की कस्टडी में रहेंगे या नहीं, कोर्ट कल सुनाएगा फैसला

चिदंबरम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में रहेंगे या नहीं, इसपर कोर्ट मंगलवार शाम 4 बजे फैसला सुनाएगा. इससे पहले कोर्ट ने ईडी की ओर से दाखिल याचिका के बाद चिदंबरम के खिलाफ प्रॉडक्शन वॉरंट जारी किया था.

Advertisement
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (ANI) कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (ANI)

पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

INX मीडिया मामले में सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की कस्टडी को लेकर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. चिदंबरम (ईडी) की कस्टडी में रहेंगे या नहीं इसपर कोर्ट मंगलवार शाम 4 बजे फैसला सुनाएगा.

इससे पहले कोर्ट ने ईडी की ओर से दाखिल याचिका के बाद के खिलाफ प्रॉडक्शन वॉरंट जारी किया था. ईडी ने विशेष अदालत में याचिका दाखिल कर चिदंबरम की पेशी की मांग की थी. ईडी ने अपनी याचिका में कहा था कि INX मीडिया मामले में चिदंबरम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है.

Advertisement

सीबीआई की याचिका दाखिल

उधर आईएनएक्स मीडिया केस में ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने में याचिका दाखिल की. याचिका में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले में इस टिप्पणी का क्या मतलब निकाला जाए कि पी चिदंबरम को ‘फ्लाईट रिस्क’ नहीं है और न ही उनके सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोई संभावना है.

हालांकि दिल्ली ने चिदंबरम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी कि वो गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट में पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जारी कर जवाब मांगा था.

चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को केस में अग्रिम मिली हुई है. 10 अक्टूबर को ईडी ने दोनों पिता-पुत्र की अग्रिम जमानत को चुनौती देते हुए 10 अक्टूबर को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement