गाय बिकी तो सांड ने मचाया बवाल, डिप्टी CM के बेटे ने दोनों को मिलवाया

लॉकडाउन में मुनियांदी को भारी आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ा. उसने लक्ष्मी गाय को 20,000 रुपए में बेच दिया. गाय को ले जाने के लिए मिनी ट्रक पर लादा गया. मंजामलि सांड ने ये दृश्य देखा तो वो वाहन का रास्ता रोकने के लिए अड़ गया. एक घंटे तक उसने वाहन का रास्ता ब्लॉक रखा.

Advertisement
गाय के सौदे में डिप्टी सीएम के बेटे ने दी दखल (फोटो-आजतक) गाय के सौदे में डिप्टी सीएम के बेटे ने दी दखल (फोटो-आजतक)

शालिनी मारिया लोबो

  • चेन्नई,
  • 15 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 3:26 PM IST

  • एक किमी. तक दौड़ता रहा सांड
  • गाय को ले जा रहा था नया मालिक
  • डिप्टी सीएम के बेटे ने मिलाया
ये प्रेम कहानी एक गाय और सांड की है! दोनों का बरसों का साथ था. लेकिन गाय को एक दिन बेच दिया गया. गाय को नया मालिक मिनी ट्रक पर साथ ले जाने लगा तो सांड को ये बर्दाश्त नहीं हुआ, वो वाहन के पीछे ही भागने लगा.

सांड का नाम मंजामलि है और वो मदुरै के पालामेदु मंदिर का है. उसके साथ ही लक्ष्मी नाम की गाय पली बड़ी थी. लक्ष्मी की देखभाल मुनियांदी नाम का शख्स करता था.

Advertisement

आर्थिक तंगी की वजह से बेचनी पड़ी गाय

लॉकडाउन में मुनियांदी को भारी आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ा. उसने लक्ष्मी गाय को 20,000 रुपए में बेच दिया. गाय को ले जाने के लिए मिनी ट्रक पर लादा गया. मंजामलि सांड ने ये दृश्य देखा तो वो वाहन का रास्ता रोकने के लिए अड़ गया. एक घंटे तक उसने वाहन का रास्ता ब्लॉक रखा.

सांड ने किया पीछा

किसी तरह वाहन को निकलने का रास्ता मिला तो मंजामलि ने एक किलोमीटर तक उसका पीछा किया. आखिरकार थक कर वो हार गया और वाहन का पीछा करना छोड़ दिया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया. भावुक करने वाला ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया.

डिप्टी सीएम के बेटे ने गाय-सांड को मिलाया

Advertisement

इस घटना की जानकारी तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम के बेटे ओपी जयप्रदीप को मिली. जयप्रदीप ने उस शख्स को ढूंढ निकाला जिसने लक्ष्मी गाय को खरीदा था. जयप्रदीप ने दोबारा उससे गाय खरीद कर फिर उसकी मूल जगह पर पहुंचा दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement