पीएम मोदी पर तिरंगे के अपमान के आरोप पर कोर्ट का संज्ञान, मांगे सबूत

दिल्ली की एक कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप पर संज्ञान लिया है. पीएम मोदी पर आरोप है कि पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और अमेरिकी यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया था.

Advertisement
पिछले साल योग दिवस पर पीएम मोदी पिछले साल योग दिवस पर पीएम मोदी

मोनिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST

दिल्ली की एक कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप पर संज्ञान लिया है. पीएम मोदी पर आरोप है कि पिछले साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और अमेरिकी यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया था.

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवरिया ने कहा, 'मैं इस शिकायत पर संज्ञान लेती हूं.' साथ ही उन्होंने शिकायतकर्ता से पेश करने और बयान दर्ज कराने के लिए कहा है.

Advertisement

पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत करने वाले आशीष शर्मा ने कोर्ट के सामने अर्जी लगाई थी कि वो पुलिस को पीएम मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे. आशीष ने अपनी शिकायत में कहा था कि पीएम ने पिछले साल इंडिया गेट पर आयोजित हुए योग दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल रुमाल के तौर पर किया था, जो सरासर इसका अपमान है.

शिकायतकर्ता ने कहा, 'उन्होंने बराक ओबामा (अमेरिकी राष्ट्रपति) को भी राष्ट्रीय ध्वज देते समय लापरवाही बरती थी, जब उन्होंने उस पर साइन किए. ये राष्ट्रीय ध्वज के कोड 2002 के खिलाफ है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement