कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के घर में जबरन घुसे 3 युवक, स्टाफ के साथ मारपीट

लोकसभा में कांग्रेस के नेता आधीर रंजन चौधरी के आधिकारिक आवास पर 3 लोगों के जबरन घुसने और स्टाफ के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है.

Advertisement
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो-PTI) कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो-PTI)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 8:05 PM IST

  • घटना के वक्त आवास पर नहीं थे अधीर रंजन चौधरी
  • मिलने आए युवक कुछ कागजात भी ले गए साथ

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के आधिकारिक आवास पर 3 लोगों के जबरन घुसने और स्टाफ के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है. नई दिल्ली स्थित अधीर रंजन चौधरी के आवास पर 3 बदमाश जबरन कमरे में दाखिल हुए, पीएसी से संबंधित 3 फाइलें लेकर फरार हो गए.

Advertisement

अधीर रंजन चौधरी के पीए आनंद पटेल ने यह जानकारी दी. वहीं पुलिस से जब आज तक ने इस घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि लड़के का नाम राकेश नरवाल है. उसने कहा कि अधीर रंजन ने उसे मुलाकात के लिए बुलाया है. सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि वह अभी आवास पर नहीं हैं, संसद में हैं. इस पर राकेश चीख पड़ा.

पुलिस के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों से शख्स की बहस भी हुई. पत्थर चलाने जैसी कोई बात नहीं हुई है. पीसीआर कॉल किया गया तो दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सख्स को हिरासत में लिया है, पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ें:

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक अधीर रंजन चौधरी के हुमायूं रोड स्थित आवास में घुसने की कोशिश की. शाम करीब 5:45 पर 3 लड़के आए. घर के बाहर बने दफ्तर में गए और बोले की अधीर रंजन चौधरी से मिलना है. दफ्तर में मौजूद लोगों ने कहा कि वे घर पर नहीं हैं.

Advertisement

इसके बाद तीनों ने कहा कि उन्होंने इसी वक्त मुलाकात की करने की बात कही है. इसी बात को लेकर स्टाफ के साथ पुलिस की टीम अधीर रंजन चौधरी के घर पहुंचकर स्टाफ से बातचीत कर रही है.

यह भी पढ़ें:

युवकों पर आरोप है कि वे कुछ कागजात अपने साथ लेकर गए. पुलिस ने कहा है कि अगर शिकायत मिलती है तो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »