भारतीय सीमा में 4 KM तक घुसे चीनी सैनिक, ITBP के जवान डटे तो लौटे वापस

चीनी सैनिक लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हैं. भारत की चेतावनी के बावजूद का चीन का अड़ियल रवैया बदलने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर चीन ने भारत की सरज़मीं में घुसने की हिमाकत की है.

Advertisement
भारत-चीन बॉर्डर (फाइल फोटो) भारत-चीन बॉर्डर (फाइल फोटो)

जितेंद्र बहादुर सिंह / मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST

भारत और चीन के बीच पिछले काफी समय से सीमा पर विवाद जारी है. चीन लगातार दोस्ती का दावा करता है लेकिन उसकी चाल कुछ और ही बयां करती है. आजतक के हाथ लगी ITBP की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने अगस्त के महीने में तीन बार भारतीय सरज़मीं में घुसपैठ की है. 

चीन ने उत्तराखंड के बाराहोती में 6 अगस्त, 14 अगस्त और 15 अगस्त को घुसपैठ की. इस दौरान चीन की सेना PLA के सैनिक और कुछ सिविलियन, बाराहोती की रिमखिम पोस्ट के नज़दीक दिखाई दिए.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सैनिक करीब 4 किलोमीटर तक भारतीय सीमा के अंदर घुस आए थे. रिपोर्ट की मानें, तो जब 15 अगस्त को हमारा देश आज़ादी की सालगिरह मना रहा था तब चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे थे. ITBP के कड़े विरोध के बाद चीन के सैनिक और उनके नागरिक वापस गए थे.

चीन और भारत के बीच इससे पहले डोकलाम को लेकर विवाद हो चुका है. जहां पर 72 दिनों के लिए भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने थीं. हालांकि, इस विवाद को सुलझा लिया गया था लेकिन इस दौरान माहौल पूरी तरह से गर्म था. दोनों देशों की सरकारें लगातार बॉर्डर पर शांति की बातें कहती रही हैं, हालांकि ज़मीन पर तस्वीर कुछ और ही नज़र आती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »