ड्रैगन की बौखलाहट, कहा- चीन को कमजोर करने के लिए भारत दलाई लामा का ना करें इस्तेमाल

चीन ने दलाई लामा की हालिया अरुणाचल प्रदेश यात्रा के कारण भारत-चीन संबंधों पर 'नकारात्मक असर' पड़ने की बात कही और साथ ही पुरजोर शब्दों में कहा कि भारत को तिब्बती अध्यात्मिक नेता का इस्तेमाल बीजिंग के हितों को 'कमजोर' करने के लिए नहीं करना चाहिए.

Advertisement
दलाई लामा की अरुणाचल यात्रा से चीन परेशान दलाई लामा की अरुणाचल यात्रा से चीन परेशान

अमित कुमार दुबे / BHASHA

  • बीजिंग,
  • 17 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 7:13 PM IST

चीन ने दलाई लामा की हालिया अरुणाचल प्रदेश यात्रा के कारण भारत-चीन संबंधों पर 'नकारात्मक असर' पड़ने की बात कही और साथ ही पुरजोर शब्दों में कहा कि भारत को तिब्बती अध्यात्मिक नेता का इस्तेमाल बीजिंग के हितों को 'कमजोर' करने के लिए नहीं करना चाहिए.

दलाई लामा की अरुणाचल यात्रा से ड्रैगन परेशान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा, 'कुछ कारणों से विगत में, जिन्हें हम सभी जानते हैं कि चीन और भारत संबंधों की राजनीतिक नींव को कमजोर किया गया. उन्होंने दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश यात्रा का जिक्र करते हुए यह बात कही जिस पर चीन का दावा है कि यह 'दक्षिणी तिब्बत' का हिस्सा है.

Advertisement

81 वर्षीय तिब्बती अध्यात्मिक नेता की राज्य की यात्रा के संबंध में भारत के स्पष्टीकरण के संबंध में किए गए सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि इसका 'द्विपक्षीय संबंधों और सीमा के सवाल संबंधी सुलह समझौतों पर नकारात्मक असर पड़ा है.' शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि तिब्बत के चीन का हिस्सा होने के संबंध में नई दिल्ली की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है.

सलाह या फिर चीन की धमकी...
लू ने कहा, 'हम भारतीय पक्ष से अपील करते हैं कि वह तिब्बत संबंधी मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धता का पालन करे और उन्हें चीन के हितों को कमजोर करने के लिए दलाई लामा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि केवल यही एक रास्ता है जिसके जरिए हम सीमा के सवाल को सुलझाने के लिए अच्छा माहौल तैयार कर सकते हैं. चार अप्रैल से दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश की यात्रा शुरू होने पर चीन ने भारत के समक्ष राजनयिक विरोध जताया था. दलाई लामा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के समीप त्वांग क्षेत्र के दौरे पर भी गए थे जहां से उन्होंने 1959 में भारत में प्रवेश किया था.

Advertisement

दलाई लामा को लेकर भारत के पक्ष से चीन नाराज
चीनी विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा की आलोचना की थी और कहा था कि इससे दोनों देशों के बीच सीमा वार्ता पर असर पड़ेगा. चीन के सरकारी मीडिया ने भारत के खिलाफ कई लेख प्रकाशित किए थे और कुछ ने तो चीन का आह्वान किया था कि इसका करारा जवाब दिया जाना चाहिए. चीन ने गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू के दलाई लामा के साथ जाने और अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग बताए जाने संबंधी बयान पर भी आपत्ति जताई थी.

दलाई लामा को अलग-थलग करने की मांग
दलाई लामा की यात्रा को चीन के सरकारी मीडिया ने इस प्रकार पेश किया था जैसे कि भारत जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी नेता मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह की सदस्यता के भारत के दावे में रोड़ा अटकाए जाने के बाद तिब्बती नेता को चीन के खिलाफ 'राजनयिक हथियार' के रूप में इस्तेमाल कर रहा है.

गौरतलब है कि उत्तरी अरुणाचल प्रदेश में स्थित त्वांग को 1683 में छठे दलाई लामा का जन्मस्थान माना जाता है और यह तिब्बती बौद्ध धर्म का केंद्र है. चीन दलाई लामा को खतरनाक अलगाववादी के रूप में देखता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »