चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को PM मोदी ने देखा लाइव, ट्वीट कर बोले- ये गर्व का समय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO को चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग पर बधाई दी. ISRO ने दोपहर 2.43 बजे श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 को लॉन्च किया.

Advertisement
PM मोदी ने लाइव देखा मिशन चंद्रयान-2 PM मोदी ने लाइव देखा मिशन चंद्रयान-2

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 4:19 PM IST

  • अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने रचा इतिहास
  • इसरो ने चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग की
  • सोमवार दोपहर 2.43 बजे हुई चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

चांद पर जाने वाले हिंदुस्तान के चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग सफल हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO को चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग पर बधाई दी. ISRO ने सोमवार दोपहर 2.43 बजे श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 को लॉन्च किया. जिसके बाद ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने बधाई दी. उन्होंने लिखा कि चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग पर पूरे देश को गर्व है.

Advertisement

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए अपनी दो तस्वीरें भी साझा की, जिसमें चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को लाइव टीवी पर देख रहे हैं. उन्होंने लिखा कि ये पल 130 करोड़ लोगों के लिए गर्व करने वाला है. चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग भारत के महान वैज्ञानिकों की सफल गाथा को बताती है.

PM मोदी ने लिखा कि चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग से बड़ा सभी हिंदुस्तानियों के लिए गर्व का पल क्या हो सकता है. उन्होंने लिखा कि ये इसलिए भी खास है क्योंकि ये चंद्रयान-2 चांद के उस हिस्से पर उतरेगा, जहां अब तक कोई नहीं गया है. इससे चांद के बारे में हमें नई जानकारी मिलेगी.

उन्होंने लिखा कि चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के लिए वैज्ञानिकों ने जो मेहनत की है, उससे युवाओं को काफी प्रेरणा मिलेगी.

ना सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्कि केंद्र सरकार के कई मंत्रियों, राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी इसरो को इस सफलता पर बधाई दी. नेताओं के अलावा बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, विवेक ओबराय समेत अन्य स्टार्स ने भी वैज्ञानिकों को बधाई दी.

Advertisement

चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे देश के सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट GSLV-MK3 से लॉन्च किया गया. अब चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने के लिए चंद्रयान-2 की 48 दिन की यात्रा शुरू हो गई है. करीब 16.23 मिनट बाद चंद्रयान-2 पृथ्वी से करीब 182 किमी की ऊंचाई पर जीएसएलवी-एमके3 रॉकेट से अलग होकर पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाना शुरू करेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »