यूपी चुनाव के मुहाने पर खड़ी बीजेपी को मिल सकता है नया साथी

लगभग एक साथ बसपा छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या और आरके चौधरी अब दोनों एकसाथ बीजेपी के खेमे में होंगे. सूत्रों के मुताबक बीजेपी और आरके चौधरी के बीच बातचीत आखिरी दौर में है. आरके चौधरी 6 सीटें मांग रहे हैं जबकि बीजेपी उन्हें 2 सीटें दे सकती है.

Advertisement
आरके चौधरी आरके चौधरी

सबा नाज़ / कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 20 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST

लगभग एक साथ बसपा छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या और आरके चौधरी अब दोनों एकसाथ बीजेपी के खेमे में होंगे. सूत्रों के मुताबक बीजेपी और आरके चौधरी के बीच बातचीत आखिरी दौर में है. आरके चौधरी 6 सीटें मांग रहे हैं जबकि बीजेपी उन्हें 2 सीटें दे सकती है.

खुद बीजेपी आरके चौधरी के लिए की मोहनलालगंज की सीट छोड़ सकती है. आर.के चौधरी पासी समुदाय के बड़े नेता हैं और लखनऊ और आसपास के करीब दर्जन भर जिलों में इनका प्रभाव अच्छा है क्योंकि लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली सरीखे जिलों में इस जाति की तादात अच्छी है और बसपा और कांशीराम के साथ रहते चौधरी ने अच्छी पैठ बनाई थी.

Advertisement

शुक्रवार को तीसरे और चौथे चरण के लिए सीटों का ऐलान करेगी और उम्मीद जताई जा रही है की अगर समझौता हो गया तो बीजेपी मोहनलालगंज और सीतापुर की एक सीट छोड़ देगी. बता दें की बसपा छोड़ने के बाद नितीश कुमार इन्ही दलों को मिलाकर बनाने कि फिराक़ में थे जिसमें आरके चौधरी की बड़ी भूमिका होती लेकिन जेडीयू, यूपी में कोई भूमिका नहीं निभा पाई ऐसे में पासी समुदाय का ये नेता बीजेपी के लिए बड़ा कैच साबित हो सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement