राजीव गांधी का नाम लेकर अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, याद दिलाया हम दो हमारे दो वाला तंज

अमित शाह ने कहा कि जब संसद में हमारे दो सदस्य थे, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने तंज कसा था कि बीजेपी परिवार नियोजन (हम दो-हमारे दो) को मानती है. आगे बोलते हुए शाह ने कहा कि तंज कसने वालों को आज विपक्ष का नेता बनने लायक सीटें नहीं मिल रही हैं और हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में हैं.

Advertisement
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 10:04 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना के रंगारेड्डी पहुंचे हैं. यहां उन्होंने बीजेपी सदस्यता अभियान लॉन्च किया. रंगारेड्डी के शमशाबाद में अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि जब संसद में हमारे दो सदस्य थे, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने तंज कसा था कि बीजेपी परिवार नियोजन (हम दो-हमारे दो) को मानती है. आगे बोलते हुए शाह ने कहा कि तंज कसने वालों को आज विपक्ष का नेता बनने लायक सीटें नहीं मिल रही हैं और हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में हैं.

Advertisement

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि सदस्यता अभियान के साथ हमने तीन काम करने हैं- 1. हर गांव में स्वच्छता का काम सुनिश्चित करना, 2. हर बूथ पर कम से कम 5 पौधे लगाकर वृक्षारोपण को बढ़ावा देना, 3. हर गांव में जल संरक्षण के लिए काम करना.

आगे बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि हम समाज को तोड़कर राजनीति करने वाले नहीं हैं. हम समाज को जोड़ने वाले हैं. व्यक्ति किसी भी जाति, समुदाय या धर्म का हो, उस तक विकास का लाभ पहुंचाना हमारी सरकार का दायित्व है. सुख-सुविधाएं केवल देश के एक दो करोड़ लोगों के लिए नहीं होनी चाहिएं, ये देश के सभी 130 करोड़ लोगों के लिए होनी चाहिए. ये बीजेपी का संकल्प है. इसलिए सबका साथ-सबका विकास ही नरेंद्र मोदी सरकार का मूल मंत्र है.

Advertisement

गृह मंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी पार्टी विचारधारा के आधार पर चलने वाली पार्टी है. हमारी पार्टी संगठन के आधार पर विस्तारित होने वाली पार्टी है. जो पार्टी संगठन के आधार पर विस्तारित होती हैं, उनके विस्तार की गति धीमी जरूर होती है, लेकिन मजबूत होती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »