बंगाल में रेप पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो को रोका गया

गणतंत्र दिवस के दिन कोलकाता के जमुरिया में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप करने के बाद उसे जान से मार दिया गया था. बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो को आसनसोल पुलिस ने ये कहते हुए रोक लिया कि इलाके में धारा 144 लागू है.

Advertisement
रेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे सुप्रियो रेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे सुप्रियो

मोनिका शर्मा

  • आसनसोल,
  • 27 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 8:41 PM IST

बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो बुधवार को उनके संसदीय क्षेत्र जमुरिया में आसनसोल पुलिस ने रोक लिया. वो उस वक्त उस नाबालिग पीड़िता के घर जा रहे थे, जिसकी रेप के बाद हत्या कर दी गई थी.

पुलिल ने कहा कि सुप्रियो वहां नहीं जा सकते क्योंकि इलाके में धारा 144 लागू की गई है. जब सुप्रियो को उनके संसदीय क्षेत्र में जाने से रोका गया तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की पूरी कोशिश की. 26 जनवरी को नाबालिग का शव मिलने के बाद से इलाके में भारी तनाव का माहौल है.

Advertisement

लड़की के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे. परिवार ने आरोप लगाया था कि लड़की के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या की गई है. मंगलवार को एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया लेकिन लोगों का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. सुप्रियो एक सांसद होने के नाते पीड़ित परिवार से मिलना चाहते थे लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी.

बुधवार सुबह मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को भी परिवार से मिलने से रोक दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा. स्मृति ने पश्चि बंगाल में हाल फिलहाल में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया.

स्मृति ने कहा, 'मालदा में एक पुलिस स्टेशन को जला दिया गया था. पुलिस ने तमाशा देखा और ममता जी ने एक शब्द भी नहीं कहा. जब कानून की धज्जियाएं उड़ाई जाती हैं, तो कोई कुछ नहीं कहता.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »