जज लोया मौत मामला: जांच की अपील वाली याचिका खुद सुनेंगे CJI!

सुप्रीम कोर्ट के मुकदमों की फेहरिस्त में सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच के सामने 45 नम्बर के मुकदमे की सुनवाई होगी जो कि जज लोया की मौत की जांच से जुड़ा है. ये मामला तहसीन पूनावाला बनाम भारत सरकार का है.

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट

अजीत तिवारी / संजय शर्मा

  • ,
  • 20 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

सीबीआई के स्पेशल जज बीएच लोया की मौत की जांच के मामले की सुनवाई करने वाली बेंच बदल गई है. अब सीजेआई दीपक मिश्रा खुद जज बृजगोपाल लोया की संदिग्ध मौत की जांच कराए जाने की अपील सुनेंगे.

सुप्रीम कोर्ट के मुकदमों की फेहरिस्त में सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच के सामने 45 नम्बर के मुकदमे की सुनवाई होगी जो कि जज लोया की मौत की जांच से जुड़ा है. ये मामला तहसीन पूनावाला बनाम भारत सरकार का है.

Advertisement

ये मामला सुप्रीम कोर्ट के चार जजों के प्रेस कॉन्फ्रेंस से एक बार फिर सुर्खियों में आया. जस्टिस जस्ती चेलमेश्वर की अगुआई में सुप्रीम कोर्ट में चार जजों के असन्तोष की एक वजह इस केस को जस्टिस अरुण मिश्रा की बेंच को सौंपा जाना भी था.

वैसे चारों की ये भी शिकायत है कि सीजेआई सभी महत्वपूर्ण मुकदमे अपनी बेंच के आगे मंगाकर खुद ही सुन लेते हैं. यानी मास्टर ऑफ रोस्टर होने का फायदा उठाते हैं. ऐसे में राष्ट्रीय महत्व या देश की आम जनता पर असर डालने वाले मुकदमे दूसरे सीनियर जज़ों की बेंच को सुनने और उस पर फैसला देने का मौका ही नहीं मिलता.

पिछले मंगलवार को अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने भी आजतक से हुई बातचीत के दौरान बेंच बदले जाने की तस्दीक की थी. क्योंकि जस्टिस अरुण मिश्रा ने अपने आदेश में महाराष्ट्र सरकार से इस मामले से जुड़े गोपनीय दस्तावेज़ समुचित बेंच के सामने रखने की बात कही थी.

Advertisement

बेंच में बदलाव के संकेत तो वहीं मिल गए थे. तस्दीक अटॉर्नी जनरल ने भी कर दी. अब सुप्रीम कोर्ट की सोमवार की कॉज लिस्ट से तो सब कुछ साफ हो गया. लेकिन, अब सोमवार को ये देखना दिलचस्प होगा कि सीजेआई की बेंच इसे खुद ही सुनती है या फिर किसी और बेंच के पास भेजती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »