लद्दाख के बटालिक में हिमस्खलन, 2 सैनिकों को बचाया गया, 3 लापता

जम्मू कश्मीर में लद्दाख के बटालिक सेक्टर में हुए हिमस्खलन की चपेट में आकर एक सैन्य चौकी में पांच सैनिक फंस गए.

Advertisement
बेहद तेज बर्फबारी के कारण बटालिक सेक्टर में कई बार हिमस्खलन हुआ बेहद तेज बर्फबारी के कारण बटालिक सेक्टर में कई बार हिमस्खलन हुआ

साद बिन उमर

  • श्रीनगर,
  • 07 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 12:18 AM IST

जम्मू कश्मीर में लद्दाख के बटालिक सेक्टर में हुए हिमस्खलन की चपेट में आकर एक सैन्य चौकी में पांच सैनिक फंस गए.

एक ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया, बेहद तेज बर्फबारी के कारण बटालिक सेक्टर में कई बार हिमस्खलन हुआ, जिससे एक चौकी बर्फ के नीचे दब गई. बर्फ के नीचे पांच सैनिक फंस गए.

उन्होंने बताया कि उनमें से दो को निकाल लिया गया, जबकि बाकी तीन को बचाने की कोशिशें हो रही है. अधिकारी ने कहा, बाकी के तीन सैनिकों के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा. उनको बचाने के लिए खास तौर पर प्रशिक्षित हिमस्खलन बचाव टीमों को लगाया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »