चंद्रबाबू नायडू ने DMK चीफ से की मुलाकात, स्टालिन बोले- महागठबंधन को समर्थन

बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे टीडीपी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने डीएमके चीफ एमके स्टालिन से मुलाकात की.

Advertisement
स्टालिन से मिले चंद्रबाबू नायडू (फोटो- इंडिया टुडे) स्टालिन से मिले चंद्रबाबू नायडू (फोटो- इंडिया टुडे)

सना जैदी

  • चेन्नई,
  • 09 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:59 PM IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं. तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को चेन्नई में डीएमके चीफ एमके स्टालिन से उनके घर जाकर मुलाकात की.

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि डीएमके के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं. हम कांग्रेस के साथ काम करना चाहते हैं. हम देश को बचाना चाहते हैं और राष्ट्रहित में काम करना चाहते हैं. नायडू ने कहा कि हमारे लिए देश और प्रजा महत्वपूर्ण है.

Advertisement

नायडू ने कहा कि मैंने मायावती, अखिलेश यादव से बातचीत की और सभी से मुलाकात की है. हम तय करेंगे कि आम सहमति के साथ गठबंधन कैसे आगे ले जाया जाए. यह शुरुआती कवायद है. इसके बाद हम मिलकर काम करेंगे. गौरतलब है कि कांग्रेस के आलोचक रहे नायडू महागठबंधन के लिए उसके साथ बातचीत करने के भी खिलाफ नहीं हैं.

वहीं नायडू से मुलाकात के बाद स्टालिन ने कहा कि बीजेपी को हराने के लक्ष्य से महागठबंधन के लिए मेरा पूरा समर्थन है. बीजेपी ने लोकतंत्र को पूरी तरह खत्म कर दिया है.

नायडू ने इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से मुलाकात की थी. बीजेपी के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा बनाने की कोशिश कर रहे नायडू ने दावा किया कि देश का मिजाज भाजपा नीत राजग के खिलाफ है, जल्द ही कई क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन बनाया जाएगा.

Advertisement

देवगौड़ा और कुमारस्वामी से मिलने के बाद ने कहा था कि गठबंधन बनाने के लिए शुरुआती कदम अभी तक तय नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा कि तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के बाद कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »