DUSU: ABVP को शाह ने दी बधाई, बताया राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत

DUSU चुनावों के नतीजे गुरुवार को सामने आए लेकिन इसमें काफी विवाद हुआ. कई बार ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें आईं जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ.

Advertisement
DU में ABVP का परचम DU में ABVP का परचम

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुए छात्र संघ चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित हुए. इन चुनावों में अध्यक्ष पद सहित कुल तीन सीटों पर अखिल भारतीय विद्या परिषद (ABVP) ने जीत दर्ज की है. जबकि एक पद पर NSUI को विजय मिली है.

ABVP की जीत पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें बधाई दी. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में एबीवीपी की जीत को राष्ट्रवादी विचारधारा में युवाओं के विश्वास की जीत बताया और इसे विभाजनकारी और अवसरवादी राजनीति के खिलाफ मिला जनादेश बताया.

Advertisement

चुनाव परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद शाह ने ट्वीट किया, ‘‘डूसू चुनाव में मिली इस बड़ी जीत पर एबीवीपी के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. यह न केवल राष्ट्रवादी विचारधारा में युवाओं के विश्वास की जीत है बल्कि इसका जनादेश विभाजनकारी और अवसरवादी राजनीति के खिलाफ है.’’

गौरतलब है कि अध्यक्ष पद पर ABVP उम्मीदवार अंकिव बसोया ने जीत दर्ज की है. इसके अलावा उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर भी ABVP की जीत हुई है. वहीं, NSUI के खाते में सिर्फ सचिव पद आया है. डूसू उपाध्यक्ष पद पर ABVP से शक्ति सिंह, सचिव पद पर NSUI से आकाश चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर ABVP की ज्योति चौधरी ने जीत दर्ज की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »