श्रीलंका में मोदी, क्योटो-काशी के बाद अब कोलंबो-काशी

संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त 14वें वेसाक दिवस में प्रधानमंत्री ने बताया कि इश साल के अगस्त से एयर इंडिया कोलंबो और वाराणसी के बीच सीधी उड़ान सेवा संचालित करेगी

Advertisement
नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी

केशवानंद धर दुबे / IANS

  • कोलंबो,
  • 12 मई 2017,
  • अपडेटेड 4:01 PM IST

श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की. यहां उन्होंने कहा कि अगस्त से वाराणसी और कोलंबो के बीच सीधी उड़ानें होंगी. इसका संचालन एयर इंडिया करेगी.

मोदी ने क्या कहा?
संयुक्त राष्ट् के 14वें वेसाक दिवस में कहा- मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि इस साल अगस्त से एयर इंडिया कोलंबो और वाराणसी के बीच सीधी उड़ान सेवा संचालित करेगी.

Advertisement

वेसाक दिवास भगवान बुद्ध के जन्म, उन्हें बुद्धत्व की प्राप्ति  के संदर्भ में मनाया जाता है. बता दें कि उनका यह दौरा श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरिसेना के निमंत्रण पर हो रहा है. यह मार्च 2015 के बाद प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का दूसरा श्रीलंका दौरा है.


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अब मेरे तमिल भाई-बहन भी काशी विश्वनाथ की भूमि वाराणसी की यात्रा कर सकेंगे. मोदी के मुताबिक, श्रीलंका के साथ संबंध और अधिक घनिष्ठ बनाने के लिए यह बेहतरीन अवसर है. उन्होंने कहा- हमारे क्षेत्र के भगवान बुद्ध और उनकी शिक्षाओं का मूल्यवान उपहार दुनिया को देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है.

यह पहली बार है, जब श्रीलंका अंतर्राष्ट्रीय वेसाक दिवस की मेजबानी कर रहा है. श्रीलंका को  से मान्यता प्राप्त है. इस समारोह का थीम 'समाज कल्याण और विश्व शांति के लिए बुद्ध के संदेश' है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »