हैदराबाद में लिफ्ट में फंसने से 12 साल के लड़के की मौत

हैदराबाद में 12 साल के एक लड़के की लिफ्ट में फंसने से मौत हो गई.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2018,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST

हैदराबाद में 12 साल के एक लड़के की लिफ्ट में फंसने से मौत हो गई. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बुधवार की है जब छठी  में पढ़ने वाला लड़का बरकतपुरा इलाके में एक अपार्टमेंट में अखबार डालने के लिए लिफ्ट में चढ़ा था. लड़का गर्मियों की छुट्टियों में अखबार डालने का काम कर रहा था.   

काचीगुडा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, 'ऐसा संदेह है कि  डालने के बाद लड़का नीचे आया और फिर लिफ्ट में गया तभी वह ग्रिल डोर और दीवार के बीच में फंस गया और घटना में उसे कईं चोटें आईं और बाद में उसकी मौत हो गई'.  

Advertisement

हादसे के बाद लड़के को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. 

पुलिस ने मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है. इसके अलावा पुलिस ने लड़के को नौकरी पर रखने के लिए समाचार पत्र के एजेंट के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.  

इस हादसे ने एलिवेटर में लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »