राजस्थान: नदी में गिरी बरातियों से भरी बस, 24 लोगों की मौत, 5 घायल

पुलिस के मुताबिक कोटा के दादीबाड़ी से बरातियों से भरी बस सवाई माधोपुर जा रहे थी. कोटा-लालसोट मेगा हाइवे पर बस अनियंत्रित होकर मेज नदी में जा गिरी.

Advertisement
मेज नदी में गिरी बस मेज नदी में गिरी बस

देव अंकुर

  • बूंदी,
  • 26 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 9:28 PM IST

  • कोटा से सवाई माधोपुर जा रही थी बस
  • सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

राजस्थान के बूंदी जिले में एक बस बुधवार को नदी में गिर गई. इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई. घटना कोटा-दौसा मेगा हाइवे पर हुई. बस 30 बरातियों को लेकर जा रही थी. इस हादसे में 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में रेफर किया गया है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, कोटा के दादीबाड़ी से बरातियों से भरी बस सवाई माधोपुर जा रहे थी. कोटा-लालसोट मेगा हाइवे पर बस अनियंत्रित होकर मेज नदी में जा गिरी. हादसे की भनक लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बस में सवार लोगों को बचाने की कोशिश में जुट गए. पुलिस और प्रशासन को भी सूचना दी गई.

मुआवजे का ऐलान

बूंदी जिले के कोटा-दौसा मेगा हाइवे पर हुए इस हादसे में मारे गए लोगों को गहलोत सरकार ने तत्काल मदद देने का निर्देश दिया. इसके साथ ही मृतकों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश भी दिया गया है. वहीं राजस्थान सरकार ने घायलों के लिए 40 हजार रुपये मुआवजे का ऐलान किया है.

राहुल गांधी ने व्यक्त की संवेदना

इस घटना पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'राजस्थान के कोटा दौसा हाईवे पर बस के नदी में गिरने से 24 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की दुखद खबर से आहत हूं. मृतकों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.'

Advertisement

गहलोत ने जताया दुख

इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे बूंदी में हुए दुखद हादसे के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है, जिसमें करीब 24 लोग नदी में गिर जाने के बाद जान गंवा चुके हैं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है, जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

मौके पर NDRF और प्रशासन की टीम

बूंदी के जिलाधिकारी अंतर सिंह नेहरा ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. एनडीआरएफ की टीम बचाव और राहत कार्य में जुटी गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »