राजस्थान में गुरुग्राम की युवती से गैंगरेप, सहेली के बॉयफ्रेंड के साथ गई थी घूमने

युवती अपनी दोस्त के प्रेमी के साथ दौसा घूमने गई थी. युवक के साथ उसके दो अन्य साथी भी थे.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

देव अंकुर

  • दौसा,
  • 08 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST
  • राजस्थान के दौसा में गुरुग्राम की महिला से गैंगरेप
  • सहेली के बॉयफ्रेंड व उसके साथियों ने किया दुष्कर्म
  • दुष्कर्म करने के बाद चारों आरोपी फरार, तलाश जारी

राजस्थान के दौसा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली 23 वर्षीय युवती से राजस्थान के दौसा जिले में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. युवती अपनी एक सहेली से मिलने जयपुर पहुंची थी. 

रविवार को युवती की सहेली का बॉयफ्रेंड जयपुर पहुंचा. जानकारी के अनुसार युवती अपनी दोस्त के प्रेमी के साथ दौसा घूमने गई थी. युवक के साथ उसके दो अन्य साथी भी थे.

Advertisement

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, वहां उस युवक ने युवती को शराब पिलाई. उस समय युवक और उसके दो साथियों के साथ एक अन्य शख्स भी मौजूद था. बाद में जब युवती को नशा हो गया तो चारों ने एक-एक करके उसके साथ दुष्कर्म किया. जब युवती ने इसका विरोध किया तो उन सभी ने उसे बहुत पीटा.
 
बाद में जानकारी मिलने पर कोतवाली थाने से पुलिसकर्मी अपराध स्थल पर पहुंचे. वहां से महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया. महिला की मेडिकल जांच हो चुकी है.

'जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी'
पुलिस ने शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं. आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है.

वहीं, पुलिस ने युवती की सहेली से पूछताछ के लिए भी एक टीम जयपुर भेजी है. दौसा के पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने कहा, ''आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.''

Advertisement

हरियाणा के पलवल में नाबालिग से दुष्कर्म
हाल ही में, हरियाणा (Haryana) के पलवल में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म की घटना हुई. पहले इस मामले में महिला पुलिस ने केस न दर्ज करके नाबालिग लड़की को ही धमका दिया. हालांकि, पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी ने इस बात को नकारा है और कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है.

जानकारी के अनुसार,  पीड़िता  ने बताया कि  31 अक्टूबर की रात वह किसी काम से घर से बाहर निकली थी. उसी दौरान गांव के रहने वाले एक युवक ने जबरन मुंह बंद किया और उसे बारात घर में ले गया और दुष्कर्म किया. पीड़िता ने शोर मचाया तो उसकी मां मौके पर आ गई और आरोपी के चंगुल से उसे छुड़ाया. इसके बाद आरोपी युवक ने पीड़िता लड़की और उसकी मां के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, इसके बाद मौके से फरार हो गया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »