पाबंदी के बावजूद चाइनीज सामानों से भरा दिवाली बाजार

पाबंदी के बावजूद राजस्थान के जयपुर का दिवाली बाजार चाइनीज सामानों से भरा पड़ा है. चौंकाने वाली बात तो यह है कि दुकानदार इन सामानों को मेक इन इंडिया बनाकर बेच रहे हैं तो कईयों ने अमेरिकन और जापानी पैकेट बनवा लिया वहीं कई पैकेट से बनाने वाले का नाम ही हटवा कर इन्हें बेच रहे हैं.

Advertisement
चाईनीज सामान चाईनीज सामान

सबा नाज़ / शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 26 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 9:56 PM IST

पाबंदी के बावजूद राजस्थान के जयपुर का दिवाली बाजार चाइनीज सामानों से भरा पड़ा है. चौंकाने वाली बात तो यह है कि दुकानदार इन सामानों को मेक इन इंडिया बनाकर बेच रहे हैं तो कईयों ने अमेरिकन और जापानी पैकेट बनवा लिया वहीं कई पैकेट से बनाने वाले का नाम ही हटवा कर इन्हें बेच रहे हैं.

दिवाली में चाइनीज सामानों के विरोध की वजह से जब हुई तो अब चाईना के साथ मिलकर व्यपारियों ने नया रास्ता अपनाया है. चाईनीज सामानों पर मेड इन चाइना की जगह कहीं मेक इन इंडिया लिखा जा रहा है तो कहीं कोई कोड वर्ड में सीई (चाईनिज इलेक्ट्रोनिक्स) लिख रहा है. बहुत सारे सजावटी सामानों की पैकिंग बदल दी गई है जिसपर कुछ भी नहीं लिखा है. कई दुकानदारों ने कहा कि उन्हें को मेक इन इंडिया बता कर दिया गया है तो कई इसे इंडिया का बताकर बेच रहे हैं. बहुतों ने तो पैकेट पर जपानी और अमेरिका तक लिखवा दिया है.

Advertisement

दुकानदारों ने पैसे लगाकर चाइनीज माल मंगा तो लिया लेकिन जब बिक्री बंद हुई तो पैकेट बदल दिए गए. को इंडिया में बना बताकर लोगों को बेचा जा रहा है. हालांकि सारे व्यपारियों का कहना है कि 'इस बार लोगों में चाइना के माल के प्रति नाराजगी साफ देखी जा सकती है और इसका असर हमारी दुकानदारी पर पड़ रहा है. हमने तो माल अगस्त में हीं मंगा लिया था और अब नहीं बिकेगा तो क्या करेंगे.' बाजार में चाइनिज आइटम की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ कम दिख रही है. करीब पचास फीसदी के आसपास इनकी बिक्री पर असर दिख रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »